
PM MODI का ऐलान, सभी राज्य जनता को अप्रैल से जून तक फ्री में दे ये...

PM MODI का ऐलान, सभी राज्य जनता को अप्रैल से जून तक फ्री में दे ये...
भोपाल। कोरोना वायरस से निपटने के लिए PM MODI के द्वारा दिए गए आदेश के बाद पूरे देश में 14 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन जारी है। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार का कहना है कि लोग घरों के अंदर रहे और लॉकडाउन का पालन करें। उन्हें रोजमर्रा से जुड़े आवश्यक समान की कमी नहीं होगी। वहीं PM MODI ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों को ये आदेश जारी किया है कि सभी अपने मंत्रालय के विभागों में अधिकारियों के साथ रणनीति बनाकर गरीब कल्याण योजना के तहत लोगों को फायदा पहुंचाने में बिल्कुल भी देरी न करें।
फ्री में मिलेगा सिलेंडर...
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के फैले प्रकोप से बचने के लिए PM MODI सरकार ने 21 दिनों के लॉक डाउन करने में सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब परिवारों को हो रही है। इसके चलते सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून माह में एक-एक 14 किलो के एलपीजी गैस सिलेंडर फ्री देने की घोषणा की है। PM MODI ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ लाभार्थियों को इसका लाभ मिलेगा, जो विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से पंजीकृत हैं।
CORONAVIRUS : MP में 36 साल के सरकारी कर्मचारी की मौत, पिता भी हैं CORONA POSITIVE
PM MODI के आदेश के बाद जरूरतमंद लोगों को सिंलिडर मिलने की देरी न हो इसलिए सभी क्रेंदिय मंत्रियों को अपने घर से या जरूरत पड़ने पर मंत्रालय के दफ्तरों से अधिकारियों के साथ प्लानिंग कर रहे है। जिससे कि लोगों को समय से सिंलेडर मिल सकें। इसके 730 जिलों के सभी डिस्ट्रिक्ट नोडल ऑफिसर को वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिए निर्देश दिए हैं।
मोबाइल से बुक होंगे सिलेंडर
PM MODI की उज्ज्वला योजना के लाभार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से सिलेंडर बुक करा सकेंगे। इसके बाद उनके घर रिफील की होम डिलीवरी हो जाएगी। वह चाहे तो गैस एजेंसी जाकर भी फ्री सिलेंडर ला सकते हैं। उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने और भुगतान की रसीद मिलेगी।




