राष्ट्रीय

Angelo Moriondo Google Doodle: कॉफी लवर्स का जीवन आसान बनाने वाले एंजेलो मोरियोनडो को गूगल ने डूडल बना दी सलामी

Angelo Moriondo Google Doodle: कॉफी लवर्स का जीवन आसान बनाने वाले एंजेलो मोरियोनडो को गूगल ने डूडल बना दी सलामी
x
Angelo Moriondo Google Doodle, Angelo Moriondo Espresso Machine Scientist: दुनियां की सबसे टेक कंपनी अपने सर्च इंजन पर हमेशा से किसी न किसी खास मौके पर विशेष एनिमेटेड डूडल बनाकर याद करती है।

Angelo Moriondo Google Doodle, Angelo Moriondo Espresso Machine Scientist: दुनियां की सबसे टेक कंपनी अपने सर्च इंजन पर हमेशा से किसी न किसी खास मौके पर विशेष एनिमेटेड डूडल बनाकर याद करती है। ऐसे में एक बार फिर गूगल ने एस्प्रेसो मशीनों के गॉडफादर (espresso machines) के रूप में लोकप्रिय आविष्कारक एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) की 171वीं जयंती पर एक विशेष एनिमेटेड डूडल (Google Doodle) बनाकर उन्हें याद किया है।

6 जून का Google Doodle इटालियन आविष्कारक (italian inventor)को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है। आइये जानते हैं इनके बारे में कुछ खास जानकारी।

Angelo Moriondo Google Doodle, Angelo Moriondo Espresso Machine Scientist

  • एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) ने वर्ष 1884 में एस्प्रेसो मशीन का आविष्कार और पेटेंट कराकर कॉफी प्रेमियों के लिए जीवन को आसान बना दिया।
  • एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) का जन्म 6 जून, 1851 को इटली के ट्यूरिन में, व्यवसायियों के एक परिवार में हुआ था, जो हमेशा नए आइडियाज और बिजनेस का इजात करते थे.
  • एंजेलो मोरियोनडो (Angelo Moriondo) के दादा ने एक शराब निर्माण व्यवसाय की स्थापना की, जिसे एंजेलो के पिता को सौंप दिया गया, जिन्होंने अपने भाई और चचेरे भाई के साथ प्रसिद्ध चॉकलेट कंपनी "मोरियोंडो और गैरीग्लियो" (Moriondo and Gariglio) का निर्माण किया।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोरियोनडो ने 1884 में ट्यूरिन के जनरल एक्सपो में अपनी एस्प्रेसो मशीन की शुरुआत की, जहां उसे एक मैकेनिक की बारीकी से देखरेख करने के बाद कांस्य पदक मिला, उसने इसे बनाने के लिए लोगों को काम पर रखा।
Next Story