राष्ट्रीय

Aandhra Pradesh: फैक्ट्री के अंदर जिंदा जल गए 3 लोग, करोड़ों का नुकसान

Aandhra Pradesh: फैक्ट्री के अंदर जिंदा जल गए 3 लोग, करोड़ों का नुकसान
x
Andhra Pradesh: फैक्ट्री में आग लगने की वजह से कई करोड़ का नुकसान होना माना जा रहा है।

Andhra Pradesh Chittoor Factory Fire News: आंध्र प्रदेश के चित्तूर की एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 3 लोग जिंदा जल गए हैं। आग की लपटे और धुएं का गुबार पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते चारों ओर सिर्फ धुआ ही दुआ दिखाई दे रहा था। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर प्रशासन पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगा हुआ है। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझा रही हैं। फैक्ट्री में आग लगने की वजह से कई करोड़ का नुकसान होना माना जा रहा है।

दर्द से छटपटा रहे थे लोग

बताया जाता है कि जिस समय यह हादसा हुआ फैक्ट्री में मौजूद 3 लोग बुरी तरह उसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज उनके शरीर पर पकड़ चुकी थी कि वह दर्द से छटपटा ने लगे। किसी तरह उन्हें खींच कर बाहर लाया गया। लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

आसपास के इलाके में दिखा धुआं

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय जबयह हादसा हुआ उस समय चारों ओर धुआं ही धुआं छा गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के द्वारा आग बुझाने की कार्यवाही शुरू हुई। धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोग बाहर निकल आए। लोगों का कहना था कि धुआं घर में भी प्रवेश कर रहा था।

नुकसान का आकलन बाकी

इस हादसे में फैक्ट्री का कितना नुकसान हुआ है। तथा आग किन कारणों से आग लगी इस बात की जानकारी अभी नहीं हुई है। आग बुझने के बाद कारणों का पता लगाया जाएगा तथा साथ ही नुकसानी का भी आकलन होगा।

Next Story