राष्ट्रीय

Amit Shah नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सभा करने पहुंचे Jabalpur, काले झंडे दिखाने पर दो दर्जन युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
Amit Shah नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सभा करने पहुंचे Jabalpur, काले झंडे दिखाने पर दो दर्जन युवा कांग्रेस नेता गिरफ्तार
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

जबलपुर। Amit Shan Rally in Jabalpur. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) नागरिकता संशोधन कानून(CAA) को लेकर आज जबलपुर (Jabalpur) में सभा करने पहुंचे। करीब एक घंटे तक अमित शाह (Amit Shah) भाषण देंगे। जबलपुर में इस दौरान करीब पौने दो घंटे रुकने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।

गैरीसन ग्राउंड में आयोजित सभा में मध्य प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत समेत प्रदेश पदाधिकारी मौजूद हैं।

उधर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को काले झंडे दिखाने की कोशिश में पुलिस युवा कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब दो दर्जन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। रांझी के अंकित मिश्रा और अन्य कांग्रेसी नेता अमित शाह को काले झंडे दिखाने के लिए इकट्ठा हुए थे। ये सभी सीएए और एनआरसी के विरोध में तख्तियां लिए हुए थे।

Next Story