राष्ट्रीय

कार्यकारिणी बैठक में बोले अमित शाह, कांग्रेस को मोदी फोबिया! तेलंगाना और बंगाल में बीजेपी की सरकार होगी

कार्यकारिणी बैठक में बोले अमित शाह, कांग्रेस को मोदी फोबिया! तेलंगाना और बंगाल में बीजेपी की सरकार होगी
x
Amit Shah: बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा अगले 30-40 साल भाजपा के होंगे और भारत विश्वगुरु होगा

Amit Shah Today News: रविवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में बीजेपी की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन हुआ. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है. ये लोग सरकार की हर योजना का विरोध कर रहे हैं. यहाँ तक की कश्मीर में 370 हटाने और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस ने सवाल खड़े किए थे.

अमित शाह ने कहा अगले 30-40 साल बीजेपी के होंगे, भारत विष्वगुरू बनेगा। राजनीति में जातिवाद, वंशवाद और तुष्टिकरण बहुत बड़ा अभिशाप है. बीजेपी की सरकार में देश की राजनीति से इन सभी का अंत होगा।

तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार होगी

अमित शाह ने कहा कि जल्द तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बन जाएगी, दोनों प्रदेशों में पारिवारिक पार्टियों का दबदबा खत्म हो जाएगा। बीजेपी केरल, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में भी सरकार गठन को लेकर तैयारी कर रही है.

कांग्रेस को मोदी फोबिया हो गया है

शाह ने कहा कि विपक्ष दल कांग्रेस निराश और हताश है, आज केंद्र की योजनाओं का लाभ समाज के हर तबके के लोगों को मिल रहा है इसी लिए कांग्रेस उदास बैठी है। वो केंद्र की हर कल्याणकारी योजना का विरोध करती है। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक, कश्मीर ने 370 हटना हो या कोरोना का टीकाकरण। कांग्रेस ने हर योजना, हर एक्शन पर सवाल खड़े किए.

आज विपक्ष बंटा हुआ है. कांग्रेस के लोग पार्टी में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए लड़ रहे हैं. डर से अपनी पार्टी के अध्यक्ष का चुनाव तक नहीं कर पा रहे. इनको मोदी फोबिया है, राष्ट्रहित में लिए गए हर फैसले का विरोध करते हैं.



Next Story