राष्ट्रीय

Amazon CEO @JeffBezos का ऐलान: 2025 तक करेंगे 10 बिलियन डॉलर के Made In India प्रोडक्ट एक्सपोर्ट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
Amazon CEO @JeffBezos का ऐलान: 2025 तक करेंगे 10 बिलियन डॉलर के Made In India प्रोडक्ट एक्सपोर्ट
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए Amazon CEO Jeff Bezos ने बुधवार को छोटे और मछौले उद्योंगों में एक बड़े निवेश का ऐलान करते हुए कहा कि 21वीं सदी भारतीय सदी होगी। Amazon Sambhav Event में बोलेते हुए Amazon CEO Jeff Bezos ने यह बयान दिया है। उन्होंने इस दौरान ऐलान किया कि Amazon भारत में 1 बिलियन डॉलर का निवेश करने वाला है और यह निवेश अलग-अलग छोटे और मछौले उद्योंगों में किया जाएगा।

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि उनकी ई-कॉमर्स कंपनी 10 बिलियन डॉलर के मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स को 2025 तक आयात कर देगी। उन्होंने कहा, 'मैं भविष्यवाणी करता हूं कि 21वीं सदी भारत की सदी होगी। इस देश में जो गतिशीलता है उसके अलावा भारत का लोकतंत्र इसकी खासियत है।'

बेजोस ने इस दौरान यह भी कहा कि द्विपक्षीय संबंधों के मामले में 21वीं सदी भारत और अमेरिका के रिश्तों के नाम रहेगी। भारत दौरे पर आए बेजोस इससे पहले सुबह महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट भी किया।

उन्होंने राजघाट पर अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि, कुछ देर पहले ही भारत पहुंचा हूं और एक खूबसूरत दोपहर में मैंने उस शख्सियत को सम्मान देने में गुजारी जिन्होंने दुनिया को सच में बदल दिया। 'जियो ऐसे जैसे आप कल मरने वाले हों, सीखो ऐसे जैसे आप हमेशा जिंदा रहोगे- महात्मा गांधी'

बता दें कि बेजोस का भारत दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब सीसीआई ने अमेजन और फ्लिपकार्ट द्वारा अयोजित की जाने वाले सेल में दिए जाने वाले भारी डिस्काउंट पर जांच के आदेश दिए हैं।

Next Story