राष्ट्रीय

गाय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव सराहनीय, गाय को राष्ट्रीय धन घोषित करे: देवकीनंदन

गाय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव सराहनीय, गाय को राष्ट्रीय धन घोषित करे: देवकीनंदन
x
संत देवीकीनंदन ठाकुर ने कहा की गाय के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव सराहनीय है। गाय को राष्ट्रीय धन घोषित करना चाहिए।

छतरपुर। गौ-वंश की रक्षा के लिए दावे तो बहुत किये जाते हैं लेकिन उसे पूरा करने के लिए क्या हो रहा है यह तो गायों के साथ हो रहे व्यवहार को देखकर पता चल जाता है। गायों को सुरक्षा के लिए एक बार फिर भागवत कथा वाचक देवकीनंदन जी ने सरकार से मांग करते हुए कहा गाय को राष्ट्रीय धन घोषित किया जाय।

साथ ही उन्होंने गाय के सम्बंध में सरकार को दिये गये सुझाव की सराहना की। हाल के दिनों में हाईकोर्ट ने सरकार को सुझाव दिया था कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर उसकी सुरक्षा के कदम उठाए जाने चाहिए।

क्या है इलाहाबाद हाईकोर्ट का सुझाव

जानकारी के अनुसार दो दिन पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने सरकार को सुझाव देते हुए कहा कि गाय की सुरक्षा के लिए सरकारों को कडे कदम उठाने चाहिए। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाना चाहिए।

साथ ही कहा कि गाय को नुक्सान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कादम उठाने की आवश्यकता हैं। वही कहा कि केन्द्र सरकार को भी बिल लाकर कडे कानून बनाने चाहिए। जिसका देवकीनंदन ठाकुर ने स्वागत किया।

संत देवीकीनंदन ठाकुर ने रखी बात

जानकारी के अनुसार देवकीनंदन ठाकुर (Sant Devikinandan Thakur) इन दिनों छतरपुर के ग्राम गढ़ा में श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कर रहे हैं। उक्त बातें उन्होने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सनातन सस्कृति में गांय को पशु नही माता का दर्जा है। गाय तो लोक और परलोक दोनों जगह की साथी है। हमारे कर्मकांड में गाय को विशेष महत्व दिया गया है। इलिए इसे विशेष स्थान मिलना ही चाहिए।

Next Story