राष्ट्रीय

सम्पूर्ण भारत का मार्च 17, 2023 का मौसम पूर्वानुमान

सम्पूर्ण भारत का मार्च 17, 2023 का मौसम पूर्वानुमान
x
All India Weather Forecast March 17, 2023: विगत कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बादलों ने अपना ठिकाना बना रखा है। 17 मार्च 2023 को मौसम का क्या हाल रहेगा आईएएस के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

All India Weather Forecast March 17, 2023: विगत कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बादलों ने अपना ठिकाना बना रखा है। 17 मार्च 2023 को मौसम का क्या हाल रहेगा आईएएस के बारे में जानकारी प्राप्त करें। बताया गया है कि अफगानिस्तान के पश्चिमी हिस्से नहीं बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ मौसम को परिवर्तित कर रहा है। बताया गया है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान से होते हुए मध्य भागो की ओर प्रवेश कर रहा है। साथ ही एक ट्रफ तमिलनाडु से कर्नाटक होते हुए कोंकण तक फैला हुआ है।

देशभर में मौसम का हाल एक नजर में

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम और हल्की बारिश हो सकती है। शेष पूर्वोत्तर भागों में हल्की बारिश के आसार हैं।

भारत अन्य स्थानों की बात करें तो वेदर उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और केरल मे हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। बताया गया है कि यहां गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इसी तरह कहा गया है कि गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और उड़ीसा में भी हल्की बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है।

बताया गया है कि पश्चिम हिमालय के क्षेत्र के साथ ही हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट आएगी और बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के बताए अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान विदर्भ, तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात कथा कोंकण गोवा मे बारिश की संभावना बनी हुई है। कहने का मतलब यह है कि आने वाले 18 मार्च को भी बारिश होने की प्रबल संभावना बनी रहेगी।

Next Story