राष्ट्रीय

IMD ने जारी किया अलर्ट! उत्तर-भारत में फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें अपने राज्य का हाल..

IMD Cold Weather Alert
x
IMD Weather Alert: उत्तर-भारत में शीतलहर को लेकर अलर्ट

IMD Weather Alert News: सर्दी का सितम एक बार फिर उत्तर-भारत में शुरू हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी तीन दिनों तक उत्तर-भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलेगी। कोहरे के बीच लोगो को ठंड से सामना करना पड़ेगा, दरअसल पिछले कुछ दिनों से तापमान में उछाल आ जाने के कारण लोगो को ठंड से राहत मिल रही थी।

बर्फवारी के चलते गिरा तापमान

दरअसल पहाड़ो पर लगातार बर्फवारी होने एवं पछुआ हवा के चलने से मैदानी इलाके के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान से अभी राहत नही मिलने वाली है। आगामी तीन दिनों तक लोगो तेज ठंड से सताएगी। ठंड का जिन राज्यो में सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ रहा है उनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश, राजधानी दिल्ली, बिहार आदि राज्य है तो वही फरीदकोट में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है।

तापमान पर एक नजर

उत्तर-भारत के राज्यों के तापमान पर नजर दौड़ाई जाए तो दिल्ली में रविवार सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा और गुरगुदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.9, 4.2, 8, एक और 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में देश के कई मैदानी इलाकों में तापमान के सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Next Story