राष्ट्रीय

 Bihar News : शराब ने रोकी शादी, लवइन में रह रहे जोड़े

पटना ( Bihar News in Hindi) :  बिहार में एक शादी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद आप दंग रह जायेंगे। हुआ यूं कि शराब की वजह से पुलिस पहुुंची और कन्यादान करने वाले को ही उठा ले गई। बारातियों तथा घरातियों के लाख मिन्नत करने के बाद भी पुलिस ने कन्यादान करने वाले व्यक्ति को नही छोड रही है। वहीं बिना दुलहन के बारात गांव में प्रवेश नही कर सकती। ऐसी उस गांव की प्रथा है। लेकिन पंचायत के निर्णय के बाद अब जोडे लवइन में रह रहे हैं। 

मंडप सजा बारात पहुंची पर नहीं हुई शादी

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बिहार के बांका जिले के संथाल आदिवासियों का है। यहां की एक रिवाज बना ली गई है कि कोई भी आयोजन बिना शराब के पूरा नहीं होता। शराब आदिवासी अपने भगवान को अर्पित करते है। शादी की तैयारी के समय ही 2 लीटर शराब का इंतजाम तो कर लिया गया लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंची और शराब जब्त कर लेे गई साथ में आदिवासियों के प्रधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गांव में नही मिला प्रवेश

आदिवासियों में ये परंपरा है कि प्रधान ही कन्यादान की रस्म अदा करता है। अब शादी कैसे हो यह किसी को समझ नही आ रहा था। लोग लडके को लेकर गांव जाना चाहा लेकिन गांव में भी बारातियों को प्रवेश नही दिया गया।

पुलिस की कैद में प्रधान

लोग पुलिस के पास प्रधान को छुडवाने पहंुचे लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। अब समस्या यह है कि दूल्हा बिना शादी के दुल्हन के साथ लवइन में रह रहा है जानकारी के अनुसार लोगों ने बताया कि जब पुलिस प्रधान को पुलिस रिहा करेगी तब कहीं शादी की रश्म पूरी होगी।

शराब का रिवाज भी बना शादी में रोड़ा

यह मामला आदिवासी समाज से जुडा हुआ है। एक ओर जहां बिना शराब के शादी नही हो सकती तो वही अगर कोई बिना दुल्हन के गांव पहुंचता है तो उसे गांव के लोग प्रवेश नहीं करने देते हैं। लोगों द्वारा इसे अशुभ माना जाता है। आदिवासी आने देवी देवता को शराब अर्पण कर आगे की विधि करते हैं।

Next Story