राष्ट्रीय

Afzal Guru की बरसी पर थी बड़ी साजिश, आतंकियों को ट्रक में ले जा रहा था पुलवामा हमले के मास्टरमांइड का भाई

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
Afzal Guru की बरसी पर थी बड़ी साजिश, आतंकियों को ट्रक में ले जा रहा था पुलवामा हमले के मास्टरमांइड का भाई
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में भारतीय सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। यह एक बहुत बड़ी साजिश थी, जिसे सेना ने नाकाम किया है। जिस आतंकी ने पुलवामा हमले को अंजाम दिया था, उसका भाई ट्र्क में छिपाकर इन आतंकियों को ले जा रहा था। समीर डार को पकड़ लिया गया है, जिसके भाई आदिल डार ने पुलवामा हमले को अंजाम देने के लिए विस्फोटकों से भरी कार को सीआरपीएफ के काफिले में घुसा दिया था। इस हमले में 20 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। बहरहाल, आज के घटनाक्रम के बारे में बताया गया है कि यह साजिश Afzal Guru Suicide Squads ने रची थी। ये आतंकी सुबह 5 बजे पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर भारतीय सीमा में आए थे।

9 फरवरी को हुई थी Afzal Guru को फांसी संसद पर हमले के दोषी Afzal Guru को 9 फरवरी को फांसी दी गई थी। सैन्य अधिकारियों को आशंका है कि 9 फरवरी को किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए यह साजिश रची गई थी। आतंकियों के पास से स्नाइपर गन मिली है। इससे आशंका जताई जा रही है कि कई वीवीआईपी लोग इनके निशाने पर हो सकते थे।

भूमराज बने आतंकियों के यमराज आतंकी साजिश को नाकाम करने का पूरा श्रेय सेना के कांस्टेबल भूमराज को जाता है। भूमराज उसी टोल नाके पर तैनात थे, जहां से आतंकियों को ले जा रहा ट्रक गुजर रहा था। भूमराज को ट्रक ड्राइवर पर शक हुआ तो उन्होंने उसे साइड में रोकने कहा। इससे ट्रक में छुपे बैठे आतंकी सजग हो गए और गोलीबारी शुरू कर दी। भूमराज ने भी चैलेंज किया, गोलियां चलाई और आखिरकार अपने साथियों के साथ मिलकर आतंकियों को मार गिराया।

भूमराज को भी हाथ में चोट लगी है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि अस्पताल से जारी हुई उनकी तस्वीर से साफ लग रहा है कि इस जांबाज जवान को अपनी बहादुरी पर कितना नाज है।

Next Story