राष्ट्रीय

Petrol-Diesel के बाद, अब रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

inflation
x
देशभर में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते लगातार महंगाई आसमान छू रही है।

देशभर में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते लगातार महंगाई आसमान छू रही है। बढ़ती महंगाई आम आदमी के लिए परेशानियां खड़ी कर रही है। ऐसे में लोगों को एक और भारी झटका लगने वाला है। क्योंकि जल्द ही रोजमर्रा की चीजों समेत खाने-पीने की सामग्री पर भी कीमतें बढ़ने वाली हैं। साबुन, डिटर्जेंट से लेकर बिस्किट और कॉफी तक के दाम बढ़ सकते हैं।

महंगाई बढ़ने का मुख्य कारण

रूस-यूक्रेन विवाद के चलते देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लगातार हो रही है। जिसके कारण सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना महंगा पड़ रहा है। इसका प्रभाव रोजमर्रा की चीजों की कीमतों पर पड़ रहा है। इसके अलावा इन चीजों को बनाने में जिस कच्चे माल की आवश्यकता होती है उसके दाम भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है।

सबसे बड़ी बिस्किट कंपनी ब्रिटानिया ने बढ़ाई कीमतें

ब्लूमवर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी बिस्किट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया ने अपनी बिस्किट की कीमतों में 7 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी के इस फैसले से देश के लोगों को ठेस पहुंची है, साथ ही लोगों की टेंशन भी बढ़ा दी है।

रोजमर्रा की इन चीजों के बढ़े दाम

लगातार बढ़ती महंगाई की चपेट में टूथपेस्ट, क्रीम, जैसी अन्य रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हुई है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों में जैसे दही, दूध, काॅफी, मैगी, चाय, चावल, आटा, दाल, चीनी,घी, ग्लूकोज पाउडर, नमकीन और मसाले महंगे हो गए हैं।

हिंदुस्तान युनिलीवर ने बढ़ाएं दाम

देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान युनिलीवर ने अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ा दिए हैं। हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड ने साबुन और डिटर्जेंट के दाम 3 से 4 फ़ीसदी तक बढ़ा दिए हैं। हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड बीते 6 महीनों में अपने प्रोडक्ट की कीमतों में 30 से 35 फ़ीसदी का इजाफा कर चुका है।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story