राष्ट्रीय

एमपी के बाद यूपी में सरकारी नौकरी की बौछार, 49000 पदों पर योगी सरकार करने जा रही भर्ती

UP Government Job 2022
x
UP Government Job 2022: इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार नौकरी देने की होड़ मचा रखी है।

UP Government Job 2022: इन दिनों मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार नौकरी देने की होड़ मचा रखी है। एक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) ने एक लाख भर्ती करने की ठानी है। तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने करीब 49000 सरकारी नौकरी का तोहफा प्रदेश के बेरोजगारों को दे रहे हैं। यह भर्ती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस विभाग के साथ ही अन्य कई विभागों में रिक्त पड़े क्लर्क के पदो के लिए है।

कहां होगी कितनी भर्ती

जानकारी के अनुसार डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए 14000 भर्ती होगी तो वही कानून व्यवस्था संभालने के लिए सिपाहियों की भर्ती भी होगी। इस संबंध में बताया गया है कि पुलिस में 26200 तथा फायरमैन के लिए 1057 पदों पर नियुक्ति दी जानी है। साथ ही सिपाहियों की भर्ती भी होगी।

रिटायर्ड डॉक्टरों को भी बुलाया जाएगा

प्रदेश में चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में डॉक्टरों की भर्ती होगी। बताया तो यहां तक जाता है कि रिटायर्ड डॉक्टरों को भी नियुक्त देने के लिए स्वास्थ्य विभाग आवेदन मंगाएगा।

विभागों से मांगी गई रिक्त पदों की जानकारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य विभागों से भी रिक्त पदों की जानकारी मंगा रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में और अधिक भर्ती हो सकती है। बेरोजगार युवकों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि प्रदेश के विभागों में रिक्त पड़े पदों की वजह से एक ओर बेरोजगारों को लाभ नहीं मिल रहा है तो वही शासकीय कार्य भी प्रभावित होते हैं।

कोरोनाकाल की वजह से विगत पिछले वर्षों में भर्ती नहीं हुई है। लेकिन रिटायरमेंट होने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। ऐसे में अब आवश्यक है कि जल्दी से जल्दी प्रदेश के शासकीय विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की जाए।

Next Story