राष्ट्रीय

Transfer 2023: प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां पर देखें पूरी लिस्ट

Sanjay Patel
30 Aug 2023 10:58 AM GMT
Transfer 2023: प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले, यहां पर देखें पूरी लिस्ट
x
Transfer 2023: प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। प्रशासनिक कसावट लाने अधिकारियों, कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। एक बार फिर से आईएएस सहित पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Transfer 2023: प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। प्रशासनिक कसावट लाने अधिकारियों, कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। एक बार फिर से आईएएस सहित पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए गए हैं।

IAS Transfer 2023: 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले

प्रशासनिक फेरबदल का दौर अनवरत जारी है। उत्तराखंड की धामी सरकार द्वारा राज्य में 6 आईएएस अधिकारियों सहित 3 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके साथ ही एक सचिवालय सेवा के अधिकारी का तबादला किया गया है। जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से इन अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

6 IAS Transfer: इन अधिकारियों का हुआ तबादला

जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। उनमें आईएएस अधिकारी राजेश कुमार को चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के सचिव पद पर पदस्थापना सौंपी गई है। स्वाति एस भदौरिया को अपर सचिव राज्यपाल उत्तराखंड और तकनीकी शिक्षा, सचिव सहित हिंदी अकादमी निदेशक, भाषा संस्थान और परियोजना निदेशक का प्रभार सौंपा गया है। रोहित मीणा को अपर सचिव नियोजन प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम का प्रभार सौंपा गया है। कर्मेन्द्र सिंह को अपर सचिव कार्मिक और सतर्कता, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार सौंपा गया है। आलोक कुमार पांडे को पंचायती राज, अपर सचिव के पद पर नियुक्ति दी गई है। ओंकार सिंह को समाज कल्याण विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। मोहम्मद नासिर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।

Next Story