
मणिपुर के नोनी में हादसा: टूर में जा रही स्कूल बस पलटी! 15 छात्रों की मौत हो गई

Manipur School Bus Accident: मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार 21 अक्टूबर को बड़ा हादसा घटित हुआ है. स्कूली छात्रों से भरी बस पलट गई है. इस हादसे में अबतक 15 स्टूडेंट्स की मौत होने की पुष्टि हुई है. जबकि 22 छात्र जख्मी हुए हैं. जिनमे इम्फाल के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, हादसा लोंगसाई तुबुंग गांव के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ।
मणिपुर में स्कूल बस पलटी
घटना मनीपुर के नोनी जिले की है. जहां स्कूल के बच्चे ट्रिप में जा रहे थे. स्कूल की बस में 36 से ज़्यादा बच्चे सवार थे. मिडिया रिपोर्ट्स की माने तो थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल (Thambalanu Higher Secondary School, Yairipok) की स्कूल बस में बच्चे ट्रिप के लिए खौपूम जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में ही दोनों बसें पलट गईं. हादसे पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर SDRF और मेडिकल टीम को भेजा गया है।
मणिपुर में स्कूल बस पलटने से 15 बच्चों की मौत
मणिपुर के नोनी में स्कूल बस पलटने से अबतक 15 मैचों की मौत होने की पुष्टि की गई है. कहा जा रहा है कि मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़ सकती है. इस हादसे में 22 छात्र घायल हुए हैं जिनमे से कुछ की हालत बेहद गंभीर है. 22 बच्चों को इम्फाल के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बचाव कार्य जारी है, इस हादसे में बस ड्राइवर और स्कूल के स्टाफ को भी चोटें आई है. दोनों बसें पलटने से वह पूरी तरह से चपट गई थीं जिसमे बच्चे अंदर ही फंसे रह गए थे. मौके पर जिले के अधिकारी और बचाव दल मौजूद है और रेक्सयु ऑपरेशन जारी है




