राष्ट्रीय

दिल्ली एमसीडी फतह करने 'आप' का आम आदमी से 10 गारंटीड वायदे

Delhi AAP News
x
Delhi AAP News: दिल्ली में एमसीडी का चुनाव 4 नवंबर को होना है। शहर सरकार पर कब्जा जमाने हर राजनैतिक पार्टियां दिल्ली शहर के वोटरों को लुभाने में लगी हुई है।

Delhi AAP News: दिल्ली में एमसीडी का चुनाव 4 नवंबर को होना है। शहर सरकार पर कब्जा जमाने हर राजनैतिक पार्टियां दिल्ली शहर के वोटरों को लुभाने में लगी हुई है। जब बात वोटों की है तो दिल्ली में सरकार चलाने ही आम आदमी पार्टी कैसे पीछे रह सकती है। वही दिल्ली से पूरे देश में राज कर रही भाजपा भी अपने को कम नहीं आंक रही। एक ओर जहां भाजपा ने एमसीडी फतह के लिए चुनावी वादे कर दिए हैं वही आम आदमी पार्टी ने 10 गारंटीड वायदे किए हैं।

शुरू है आरोप-प्रत्यारोप का दौर

आम आदमी पार्टी तथा भाजपा में सीधे आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। शहर सरकार पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार रखने जारी किए गए घोषणापत्र में सभी को लाभ पहुंचाने का वादा किया है। वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा की इन घोषणाओं को कोरा वादा बता रही है।

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली शहर की आम आम जनता से 10 गारंटीड वादे किए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर उसकी दिल्ली में शहर सरकार बनती है तो यानी एमसीडी चुनाव जीते हैं तो यह 10 वादे अवश्य पूरे होंगे। इसके अलावा दिल्ली को वास्तविक दिल्ली के रूप में परिवर्तित करेंगे।

जाने आम आदमी पार्टी के 10 वायदे

पहला वादा: भाजपा के कार्यकाल में दिल्ली के अंदर जो कूड़े के बड़े बड़े पहाड़ बने हैं। उन्हें हटाने के लिए लंदन टोक्यो से एक्सपर्ट बुलाकर सारे पहाड़ों को खत्म किया जाएगा। कोई नए पहाड़ नहीं बनाए जाएंगे।

दूसरा वादा: एमसीडी से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। बिल्डिंग के नक्शे पास करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। घर बनाने के लिए नियम बनाए जाएंगे पूरी तरह से ब्लैक मार्केटिंग बंद हो इस पर ध्यान देंगे।

तीसरा वादा: पार्किंग की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो इस पर विशेष फोकस किया जाएगा। विशेष प्लान बनाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था एकदम ठीक-ठाक रहेगी।

चौथा वादा: शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं से निजात दिलाई जाएगी।

पांचवा वादा: शहर की गलियों को ठीकठाक किया जाएगा नगर निगम की जितनी भी सड़कें हैं वह सब चुस्त-दुरुस्त मजबूत होंगी।

छठवां वादा: नगर निगम की स्कूल और अस्पताल बेहतर होंगे। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

सातवां वादा: नगर निगम के अंदर बने हुए पार्कों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। पार्कों को अच्छे ढंग से विकसित कर लोगों के बैठने घूमने लायक किया जाएगा।

आठवां वादा: नगर निगम में काम करने वाले संविदा कर्मियों को परमानेंट कर उन्हें सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाएगा। हर महीने की 1 तारीख को सैलरी प्राप्त होगी।

नौवां वादा: आम आदमी पार्टी ने कहा है कि व्यापारियों के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया आसान की जाएगी। तरह-तरह के लगने वाले फीस खत्म हो गए। साथ ही स्पेक्टर राज्य भी खत्म होगा। जो भी दुकानें सील कर दी गई हैं उन्हें खोलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

दसवां और आखरी वादा: स्ट्रीट वेंडर्स को एक सम्मानजनक स्थान देने के लिए वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। स्ट्रीट वेंडरों से होने वाली अनाप-शनाप वसूली खत्म की जाएगी।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story