राष्ट्रीय

Aadhaar Card New Rules 2023: UIDAI ने जारी किया नया नियम! नया या पुराना आधार कार्ड अपडेट करने को लेकर आई Latest Update, फटाफट जाने

Aadhaar Card New Rules 2023
x

Aadhaar Card New Rules 2023

Aadhaar Card New Rules 2023: आधार कार्ड (Aadhaar Card) जरूरी दस्तावेजों में से एक है

Aadhaar Card New Rules 2023: आधार कार्ड (Aadhaar Card) जरूरी दस्तावेजों में से एक है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए या फिर आधार कार्ड में अपडेट करवाने पर नया नियम फॉलो करना होगा। बताया गया है कि अपडेट के समय पहले फोटो कॉपी से काम चल जाया करता था। लेकिन अब मूल दस्तावेजों को लेकर आधार सेंटर जाना होगा। जहां पर मूल दस्तावेजों को स्कैन किया जाएगा। इसके बाद ही आधार कार्ड में चाही गई जानकारी अपडेट हो पाएगी।

क्यों पड़ी आवश्यकता Aadhaar Card Latest Update

आधार कार्ड (Aadhaar Card) बनवाने में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा नियमों में परिवर्तन किया गया है। अब नया आधार कार्ड बनवाने या फिर पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाने के लिए मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। आइए जाने क्या अपडेट करवाने पर किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत।

पता अपडेट करवाने पर Aadhaar Card Latest News

अगर आपको अपने आधार कार्ड में पता अपडेट करवाना है तो उसके लिए भारतीय पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सरकारी सेवा का पहचान पत्र, पेंशनर फोटो आईडी, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, सरकारी मेडिक्लेम कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, एससी एसटी ओबीसी प्रमाण पत्र या फिर बोर्ड और यूनिवर्सिटी से जारी मार्कशीट मे दिया गया पता लगाकर आप अपना पता बदलवा सकते हैं।

वही बताया गया है कि विधायक, सांसद, पार्षद, तहसीलदार या किसी राजपत्रित अधिकारी, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के राजपत्रित अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रमुख या फिर सचिव द्वारा सत्यापित प्रति का उपयोग पता अपडेट करवाने में किया जा सकता है।

अनाथ बच्चों के लिए Aadhaar Card Ko Update Kaise Karte Hai

अनाथ बच्चों के नाम और पते के लिए आधार पंजीयन फार्म को पंजीकृत अनाथालय के अधीक्षक एवं मान्यता प्राप्त एनजीओ के अधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। इसके पश्चात ही बच्चों का आधार कार्ड बनवाया जा सकता है।

अन्य जरूरी नियम

0 से 18 वर्ष तक के आवेदकों का आधार कार्ड में अगर जन्मतिथि परिवर्तित करवाना है तो उसके लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य किया गया है।

पहचान सबूत के लिए आवेदक का प्रस्तुत किए गए दस्तावेज में नाम और फोटो होना आवश्यक है।

पहचान और पते के लिए प्रस्तुत किए गए एक ही दस्तावेज में आवेदक का नाम पता और फोटो होना चाहिए।

पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज के लिए परिवार के मुखिया के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आवेदक को परिवार के मुखिया का संबंध प्रमाणित करने का दस्तावेज देना होगा।

Next Story