राष्ट्रीय

Aadhaar Card Latest Update In Hindi 2023: 14 जून तक फ्री में मिलेगी आधार कार्ड धारकों को यह सुविधा, 138 करोड़ के लिए जरूरी खबर

Aadhaar Card Latest Update In Hindi 2023: 14 जून तक फ्री में मिलेगी आधार कार्ड धारकों को यह सुविधा, 138 करोड़ के लिए जरूरी खबर
x
Aadhaar Card Latest Update In Hindi 2023: आधार कार्ड के संबंध में कई नियम बनाए गए हैं। 14 जून तक आधार कार्ड धारकों को कुछ सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही है। आवश्यक है कि समय रहते इस सुविधा का लाभ लें।

Aadhaar Card Latest Update In Hindi 2023: आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज में से एक है। आधार कार्ड के संबंध में कई नियम बनाए गए हैं। 14 जून तक आधार कार्ड धारकों को कुछ सुविधाएं मुफ्त में दी जा रही है। आवश्यक है कि समय रहते इस सुविधा का लाभ लें। लाखों आधार कार्ड धारक इस सुविधा का लाभ भी ले रहे हैं। इस संबंध में जानकारी साझा की जा रही है। अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं और सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो समय रहते यह कार्य अवश्य कर ले।

क्या मिल रही सुविधा Aadhaar Card News

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई द्वारा बताया गया है कि 14 जून तक आधार कार्ड धारक अपना आधार कार्ड मुफ़्त में ऑनलाइन अपडेट करवा सकते हैं। यह मुफ्त सेवा अगले 3 महीने के लिए है। कहने का मतलब यह कि 15 मार्च 2023 से 14 जून 2023 तक आधार कार्डधारक इस मुफ्त सेवा का लाभ ले सकते हैं।

10 वर्ष में कराना होता है अपडेट

आधार नामांकन और अद्यतन विनियम 2016 के अनुसार आधार कार्ड धारक को नामांकन की तारीख से 10 साल पूरा होने के बाद अपने सहायक दस्तावेजों को अवश्य अपडेट करवाना चाहिए। ऐसा नियम बनाया गया है। आने वाले दिनों में इसे आवश्यक भी किया जा सकता है।

पोर्टल पर मुफ्त है सेवा

जानकारी के अनुसार आधार अपडेट करवाने के लिए आधार पोर्टल पर यह सुविधा मुफ्त है। लेकिन बताया गया है कि फिजिकल आधार केंद्रों पर पूर्व की भांति 50 रुपए का शुल्क लगेगा।

Next Story