राष्ट्रीय

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई 80 फीट की दीवार

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:56 AM IST
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई 80 फीट की दीवार
x
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई 80 फीट की दीवार मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. सोमवार देर रात को हरिद्वार में

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से ढह गई 80 फीट की दीवार

मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. सोमवार देर रात को हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरी, जिससे हर की पौड़ी पर 80 फीट की दीवार गिर गई. ये हादसा हर की पौड़ी में ब्रह्मकुंड के पास हुआ. हालांकि, गनीमत की बात ये रही कि रात का वक्त होने का कारण यहां पर भीड़ नहीं थी, ऐसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा. बिजली गिरने के साथ ही तेज बारिश भी रिकॉर्ड की गई.

उत्तर भारत में मौसम ने करवट ली है और मॉनसून के कारण अब काफी जगह बारिश हो रही है. उत्तराखंड में भी तेज बारिश को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया गया है. इसी बीच हरिद्वार की मशहूर हर की पौड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण भारी नुकसान हुआ है. यहां बिजली गिरने से पूरी दीवार गिर गई और पूरे क्षेत्र में मलबा फैल गया.

बिहार में हर साल बाढ़ के यह है तीन मुख्य कारण

इस हादसे के बाद अखाड़ा परिषद के श्रीमहंत नरेंद्र गिरी भी हर की पौड़ी पहुंचे, उन्होंने यहां के हालात का जायजा लिया. अब स्थानीय प्रशासन की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है और पूरे इलाके को फिर से ठीक किया जा रहा है.

बता दें कि हर की पौड़ी पर सावन के महीने में अक्सर भीड़ रहती है, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण कांवड़ियों को आने से इनकार किया गया है. हालांकि, फिर भी स्थानीय श्रद्धालु लगातार हरिद्वार पहुंच रहे हैं.

आपको बता दें कि उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है. फिर चाहे वो बिहार हो या फिर उत्तर प्रदेश के कई इलाके, बिहार में तो आकाशीय बिजली गिरने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में सौ से अधिक लोगों की जान भी जा चुकी है.

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Next Story