राष्ट्रीय

World Red Cross Day 2023 आज, जानें History और इस साल के Theme के बारे में

World Red Cross Day 2023 आज, जानें History और इस साल के Theme के बारे में
x
8 May World Red Cross Day 2023: रेड क्रॉस की इंटरनेशनल समिति के संस्थापक हेनरी डुनेंट (Red Cross International Founder Henry Dunant) की जयंती पर मनाया जाता है।

World Red Cross Day 8 May 2023 History And Significance in Hindi: दुनिया भर में हर साल 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे (World Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे (World Red Cross Day) को रेड क्रिसेंट डे (Red Crescent Day) के नाम से भी जाना जाता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे वर्ल्ड रेड क्रॉस डे से जुडी कुछ अहम बाते है।

बता दें की रेड क्रॉस का मुख्य उद्देश्य घायल सैनिकों और नागरिकों की सहायता करना है। जानकारी के अनुसार आज 8 मई को यह दिवस रेड क्रॉस की इंटरनेशनल समिति के संस्थापक हेनरी डुनेंट (World Red Cross Founder Henry Dunant) की जयंती पर मनाया जाता है। हेनरी डुनेंट एक स्विस सोशल एक्टिविस्ट और ह्यूमैनिटी के लिए काम करने वाले व्यक्ति थे। हेनरी डुनेंट को उनके मानवीय प्रयासों के लिए 1901 में नोबेल प्राइज से नवाज़ा गया था।

कैसे हुई World Red Cross Day की शुरुआत?

  • वर्ल्ड क्रॉस डे या वर्ल्ड क्रिसेंट डे का प्रस्ताव रेड क्रॉस (Red Cross) की 14वी इंटरनेशनल कांफ्रेंस में रखा गया।
  • बता दें World Red Cross Day की तारीख 8 मई चुनी गई। यह रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के फाउंडर हेनरी डुनेंट की जन्म तारीख थी।
  • इस दिवस को पहली बार 8 मई 1948 को 'इंटरनेशनल रेड क्रॉस डे' (World Red Cross Day) के नाम से मनाया गया।
  • 1984 में इस दिवस का नाम 'वर्ल्ड रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट डे' रख दिया गया।

Theme of World Red Cross Day 2023

मीडिया के अनुसार इस साल (World Red Cross Day 2023) थीम 'हम जो कुछ भी करते हैं #दिल से आता है' निर्धारित की गई है। World Red Cross Day 2023 की इस थीम का उद्देश्य मानवता संरक्षण के लिए कार्य करना और जो व्यक्ति अपने समाज में नेक काम करके बदलाव ला रहे हैं उन्हें सराहना है।

Next Story