राष्ट्रीय

75th Independence Day : आंदोलनरत किसानों ने राजधानी के तीनों बार्डर पर फहराया तिरंगा

75th Independence Day : आंदोलनरत किसानों ने राजधानी के तीनों बार्डर पर फहराया तिरंगा
x
पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का 75वां आयोजन बडे ही धूमधाम से किया गया। एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले में ध्वजारोहण कर देश को सम्बोधित किया।

नई दिल्ली (75th Independence Day) : पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का 75वां आयोजन बडे ही धूमधाम से किया गया। एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री ने लाल किले में ध्वजारोहण कर देश को सम्बोधित किया। वही देश के सभी प्रदेशां में प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने भी ध्वजारोहण किया। सभी जिलो के साथ ही हर छोटे बडे स्थानों, कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ। इस बार आंदोलनरत किसान देश के राजधानी बार्डर के तीनों जगहों में राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान फहरा कर नमन किया। किसानो ने दिल्ली की तीनों सीमाओं-सिंघु बॉर्डर, ग़ाज़ीपुर बॉर्डर और टिकरी बॉर्डर पर ध्वजारोहण किया।

9 माह से किसान कर रहे आंदोलन

कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर देश का किसान विगत 9 माह से देश की राजधानी दिल्ली के वार्डर इलाके में आंदोलन कर रहा है। किसान आपनी मांग पर अड़ा हुआ है। गणतंत्र दिवस पर किसानों ने दिल्ली में रैली निकालने के दौरान उपद्रव मचा दिया था। किसान लाल किले तक पहुंच गये थे। जिसके बाद देश के किसानों को ही शर्मसार होना पड़ा था।

राकेश टिकैत ने की घोषणा

जानकारी के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत ने पहले ही किसानो से कह दिया था। राकेश टिकैत का कहना था कि किसान अपने गांव में अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा फहरायें। गावों से लेकर तहसीलो तथा लोग अपने घरो में भी सम्मान के साथ तिरंगा फहरायें। उन्होने किसानो से कहा था कि 15 अगस्त के दिन कोई भी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने के उद्देश्य से नही जायेगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story