राष्ट्रीय

ऑटों में भड़की आग से जिंदा जल गए 7 मजदूर, 5 ने कूद कर बचाई जान

andra pradesh auto accident news
x
आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के सत्यसाईं (sathyasai) जिले में बिजली के तार से ऑटो में लगी आग में 7 लोग जिंदा जल गए

Andra Pradesh Sathyasai Auto Accident News: मजदूरों से भरे ऑटों में बिजली का करंट दौड़ता तार गिर जाने से उसमें आग भड़क गई और देखते-ही-देखते ऑटो आग का गोला बन गया। इस आग के जद में आने से ऑटो सवार 7 मजदूरों के जिंदा जल जाने की खबर है। यह दर्दनाक हादसा आंध्रप्रदेश के सत्यसाईं जिले में गुरुवार को सामने आया है।

हैवीलाइन का टूटा कर गिरा तार

जानकारी के तहत सत्यसांई जिले में एक ऑटो पर हाईटेंशन वायर गिरने से उसमें आग लग गई। जिससे ऑटो में सवार 7 लोगो की मौत जल जाने के कारण हो गई, एक की हालत गंभीर है। ड्राइवर और 5 अन्य सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई है।

खेतों पर काम करने जा रहे थे मजदूर

जानकारी के तहत ऑटो में सभी मजदूर सवार थें। जैसे ही ऑटो तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास पहुचा तो यह हादसा हो गया। जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। लक्ष्मी नाम की एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। मरने वाले गुड्डमपल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई।

सीएम ने दुःख जताया और मुआवजे का किया ऐलान

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कंहा है कि घटना बेहद ही दुखद है और सरकार पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

Next Story