राष्ट्रीय

1 अप्रैल 2024 से लागू हुए 6 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम बढ़ें; बिना KYC वाले फास्टैग बंद

1 अप्रैल 2024 से लागू हुए 6 बड़े बदलाव: कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घटे, इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दाम बढ़ें; बिना KYC वाले फास्टैग बंद
x
1 April, 2024: नया वित्तीय वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है और इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू हो गए हैं।

1 April, 2024: नया वित्तीय वर्ष 2024-25 शुरू हो गया है और इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण बदलाव भी लागू हो गए हैं। इन परिवर्तनों का आपके जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। आइए इन 6 प्रमुख बदलावों पर एक नज़र डालें, जो आपके जीवन को प्रभावित करेंगे:

  1. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे: 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 32 रुपए तक घट गए हैं। दिल्ली में अब यह 1764.50 रुपए, कोलकाता में 1879 रुपए, मुंबई में 1717.50 रुपए और चेन्नई में 1930 रुपए में मिल रहा है।
  2. SBI डेबिट कार्ड के लिए ज्यादा चार्ज: SBI ने कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े एनुअल मेंटेनेंस फीस में 75 रुपए बढ़ोतरी की है। अब क्लासिक-सिल्वर-ग्लोबल-कॉन्टेक्लैस डेबिट कार्ड के लिए 125 रुपए की जगह 200 रुपए सालाना फीस चुकानी होगी।
  3. बिना KYC वाले फास्टैग बंद: अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है तो यह आज से डीएक्टिव हो सकता है। इसे दोबारा चालू करने के लिए आपको KYC अपडेट करानी होगी।
  4. इलेक्ट्रिक गाड़ियां हुईं महंगी:
    FAME-II सब्सिडी बंद होने के कारण इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना महंगा हो गया है। हालांकि, नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन स्कीम (EMPS) के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर 10,000 रुपए तक और थ्री व्हीलर पर 25,000 तक सब्सिडी मिलेगी।
  5. नई टैक्स रिजीम डिफॉल्ट: 1 अप्रैल 2024 से नई टैक्स रिजीम डिफॉल्ट हो गई है। अगर आपको पुरानी टैक्स रिजीम के तहत टैक्स भरना है तो आपको इसे चुनना होगा।
  6. कारों की कीमतें बढ़ीं: किया, टोयोटा और टाटा (कमर्शियल) ने आज से अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। इनपुट कॉस्ट बढ़ने के चलते इन कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

फॉरेन ETF में निवेश पर रोक

SEBI ने म्यूचुअल फंड्स को फॉरेन ETF में निवेश करने से रोक दिया है, क्योंकि इस निवेश की मैक्सिमम लिमिट 1 बिलियन डॉलर (₹8,332 करोड़) तय है और यह लिमिट करीब पूरी हो चुकी है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 अप्रैल 2024 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल ₹106.31 और डीजल ₹94.27 प्रति लीटर है।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story