राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद
x
जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में LOC पर मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. जबकि दो जव
  • जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया.

  • इस मुठभेड़ मे सेना का एक जवान शहीद हो गया.

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा में LOC पर मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया. जबकि दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. ये ऑपरेशन पिछले 5 दिनों से जारी था और इसमें हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद ली जा रही थी.

सेना के अधिकारियों के मुताबिक कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में बुधवार को सरहद पार करके 5 से छह आतंकियों के एक ग्रुप ने घुसपैठ की थी और सुरक्षा बलों से उनकी मुठभेड़ हुई, लेकिन खराब मौसम और घने जंगल का फायदा उठा कर आतंकी भाग जाने में सफल हो गए.

वैज्ञानिकों ने 48 घंटे में ही ख़त्म कर दिया Coronavirus, Anti-Parasite ने किया कमाल

जम्मू-कश्मीर में सेना ने अपना ऑपरेशन जारी रखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी करके ऑपरेशन को जारी रखा. ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद ली गयी और रविवार शाम को फिर से सुरक्षा बलों ने रंदोरी बहक इलाके में आतंकी ग्रुप को घेरे में लिया.

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में रविवार सुबह तक सुरक्षा बलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया लेकिन मुठभेड़ में सेना के दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए. वहीं एक जवान शहीद हो गया. खराब मौसम के कारण जख्मी जवानों को निकालने में सेना को बहुत मश्क्कत करनी पड़ी.

सेना के अनुसार पिछले 24 घंटो में सुरक्षा बलों ने नौ आतंकियों को मार गिराया है. जिनमें कुलगाम में चार और कुपवाड़ा में 5 आतंकी शामिल हैं. कुपवाड़ा में ऑपरेशन अभी भी जारी है और कुछ और आतंकियों के अभी भी इलाके के जंगलों में छुपे होने की संभावना है.

Next Story