राष्ट्रीय

MODI सरकार का बड़ा फैंसला, अगले 9 महीनों तक कोई नई योजना नहीं लागू होगी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:23 AM GMT
MODI सरकार का बड़ा फैंसला, अगले 9 महीनों तक कोई नई योजना नहीं लागू होगी
x
Modi सरकार को एक बड़ा फैंसला लेना पड़ा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है की अगले 9 महीने तक देश में कोई भी नई योजना लागू नहीं की जाएगी।

कोरोनावायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। इसके कारण Modi सरकार को एक बड़ा फैंसला लेना पड़ा है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है की अगले 9 महीने तक देश में कोई भी नई योजना लागू नहीं की जाएगी। अच्छी खबर यह है कि Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana (PMGKY) और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई योजनाएं जारी रहेंगी।

Unlock 1.0 में पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़िए

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बड़े आर्थिक पैकेज का ऐलान करने के बाद अब सरकार और अधिक खर्च करने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि Modi सरकार के वित्त मंत्रालय ने यह फैंसला लिया है। सरकार ने विभागों के लिए जारी आदेश में साफ कहा है कि कोई भी मंत्रालय नई योजना की शुरुआत न करें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत चल रही योजनाओं ही ध्यान केंद्रित किया जाए।

इस संबंध में वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 4 जून एक आदेश जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि देश अभी कोरोना वायरस जैसी महामारी का सामना कर रहा है। इसके मद्देनजर सार्वजनिक वित्तीय संसाधनों पर अभूतपूर्व मांग है और बदली हुई प्राथमिकताओं के साथ संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग जरूरी हो गया है। इसलिए स्थायी वित्त समिति प्रस्तावों (500 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं) सहित वित्तीय वर्ष 2020-21 में पहले से ही स्वीकृत या अनुमोदित नई योजनाएं एक साल तक निलंबित रहेगी'।

जानिए क्यों माल्या को भारत लाने में देरी हो सकती.. पढ़िए पूरी खबर

बता दें, कोरोना वायरस के कारण सरकार को मिलने वाले टैक्स में भारी कमी आई है। सरकार ने आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई तरह की छूट भी दी है। PMGKY के तहत गरीबों को मुफ्त अनाज, किसानों को कर्ज में छूट, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इसका असर भी सरकारी खजाने पर पड़ा है।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story