राष्ट्रीय

Yamuna Water Level: टूटा 45 साल पुराना रिकॉर्ड, यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, 83 गांव हाई अलर्ट पर

Yamuna Water Level
x
Yamuna Water Level, Delhi Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद आगरा में कम से कम 83 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Yamuna Water Level News| Weather Alert In Delhi-Uttar Pradesh: राष्ट्रीय राजधानी में वर्षा और हिमाचल प्रदेश तथा हरियाणा से पानी छोड़े जाने के बाद आगरा में कम से कम 83 गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि दिल्ली में यमुना बुधवार को 207.71 मीटर तक बढ़ गई, जिसने 1978 के 207.49 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नदी में जलस्तर बढ़ने से राजधानी और आसपास के इलाकों में बाढ़ की आशंका पैदा हो गई है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से राज्य में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। गंगा नदी बदायूं जिले में कछला पुल और यमुना नदी मावी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा और मावी में यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शारदा नदी लखीमपुर खीरी में खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है।

बता दें की पिछले दो दिनों के दौरान कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई। इनमें उत्तर प्रदेश के मेरठ, एटा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, फिरोजाबाद, बिजनौर, बदायूं, औरैया, इटावा, रामपुर, बरेली, आगरा, बाराबंकी, मुरादाबाद, फर्रूखाबाद, कासगंज, लखनऊ, सम्भल और अलीगढ़ शामिल हैं।

तो वहीं उधर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर अगले दो दिन में मध्यम से भारी वर्षा होने के आसार है।

Next Story