राष्ट्रीय

सिंधिया, राणे, रिजीजू सहित 43 नेताओं ने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ

News Desk
7 July 2021 11:40 PM GMT
सिंधिया, राणे, रिजीजू सहित 43 नेताओं ने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ
x
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्‍तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्‍तार में कुल 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। सबसे पहले 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जबकि 28 सांसदों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्‍तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्‍तार में कुल 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। सबसे पहले 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। जबकि 28 सांसदों को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई।

इन्‍हें बनाया गया कैबिनेट मंत्री

मंत्रिमंडल विस्‍तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

इन्‍हें बनाया गया राज्य मंत्री

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर, अजय कुमार, कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड को राज्‍य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है।

12 मंत्रियों की छुट्टी

केंद्रीय मंत्रिपरिषद से 12 मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों ने अपना इस्‍तीफा दिया है। इसके अलावा इस्‍तीफा देने वाले अन्‍य मंत्रियों में डीवी सदानंद गौड़ा, थावरचंद गहलोत, संतोष कुमार गंगवार, बाबुल सुप्रियो, धोत्रे संजय शामराव, रतन लाल कटारिया, प्रताप चंद्र सारंगी और देबाश्री चौधरी शामिल हैं। राष्ट्रपति ने इन सभी के इस्‍तीफे को स्‍वीकार कर लिया है। सूत्रों की मानें तो निशंक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। निशंक अप्रैल में कोविड.19 से संक्रमित हो गए थे।

जानिये किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

मोदी सरकार के नए 43 केंद्रीय मंत्रियों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है। इसके अनुसार मनसुख मंडाविया अब देश के नए स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री होंगे। अश्विनी वैष्‍णव को आईटी का प्रभार दिया जाएगा। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का दायित्‍व दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री होंगे एवं वे कौशल विकास मंत्रालय का भी काम देखेंगे।

स्वास्थ्य और रसायन और उर्वरक मंत्रालय को जोड़ा जाएगाए हरदीप पुरी को शहरी विकास, आवास मंत्रालय को पेट्रोलियम के साथ जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की निगरानी करेंगे। गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे अमित शाह। पीयूष गोयल कपड़ा मंत्रालय और उपभोक्ता कल्याण मंत्रालय के अलावा वाणिज्य मंत्रालय भी देखेंगे। स्‍मृति ईरानी महिला एवं बाल विकास मंत्री होंगी, स्‍वच्‍छ भारत मिशन की भी देखभाल करेंगी। अनुराग ठाकुर युवा मामलों के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्री होंगे।

Next Story