राष्ट्रीय

34 साल की महिला को हुआ 19 साल के युवक से प्यार, पगलाए प्रेमी ने शादी ना करने पर....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
34 साल की महिला को हुआ 19 साल के युवक से प्यार, पगलाए प्रेमी ने शादी ना करने पर....
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

अहमदाबाद। अक्सर फिल्मों में देखने को मिलता है कि कम उम्र के लड़के अपने से दोगुना उम्र की महिला के प्रेम में पड़ जाते हैं। हालांकि, उस कहानी का अंजाम कभी अच्छा नहीं होता। ऐसा ही कुछ गुजरात के अहमदाबाद में हो गया है जहां एक 19 साल का लड़का अपने से दोगुना उम्र की महिला की खूबसूरती पर इतना मोहित हो गया कि उसके प्यार में दीवानगी की हदें पार करने लगा है।

इस महिला की कहानी यह है कि उसका तलाक हो चुका है और 13 साल का एक बेटा भी है। महिला द्वारा की गई शिकायत के अनुसार आरोपी युवक से तब मिली थी जब वो 15 साल का था और तब से ही दोनों में प्यार हो गया। दोनों के बीच यह रिश्ता बढ़ने लगा और 4 साल बाद अब इसमें दरार आ गई है। लेकिन युवक है कि महिला से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रहा और अब उसने महिला को धमकी दी है कि 'अगर तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तुम्हें उठा ले जाऊंगा और मार दूंगा।'

इस संबंध में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय महिला की 2004 में लव मैरिज हुई थी लेकिन 2016 में उसका अपने पति से तलाक हो गया। महिला वर्तमान में एक एनजीओ के साथ जुड़ी हुई है। तलाक से एक साल पहले ही 2015 में वो एक युवक संपर्क में आई। उस समय युवक की उम्र महज 15 साल थी। यह मुलाकातें बढ़ती गईं और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा।

इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। महिला ने इस दौरान कई बार युवक से शादी के लिए कहा लेकिन वो टालता रहा। बाद में उसका व्यवहार अजीब होने लगा तो महिला को उसके इरादों पर शक होने लगा।

दोनों के बीच रिश्ता काफी आगे बढ़ जाने के बाद महिला अपने बेटे के साथ अपने पिता के अहमदाबाद स्थित घर आ गई थी। यहां आने के बाद से ही आरोपी युवक उसे लगातार धमकी दे रहा था कि महिला चाहे कहीं भी चली जाए वो उससे शादी करके रहेगा। साथ ही उसने यह भी धमकी दी कि अगर महिला ने किसी और से शादी की तो वो उसे उठाकर ले जाएगा और हत्या कर देगा। महिला की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के मोबाइल से महिला के कईं वीडियो बरामद हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Next Story