राष्ट्रीय

3 करोड़ से ज्यादा Industrial Workers के लिए अच्छी खबर, सरकार दे सकती है यह तोहफा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
3 करोड़ से ज्यादा Industrial Workers के लिए अच्छी खबर, सरकार दे सकती है यह तोहफा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इस साल होली से पहले मोदी सरकार देश के तीन करोड़ से ज्यादा Industrial Workers को खुश होने का मौका दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा एक योजना पर काम किया गया है, इसके मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर Industrial Workers की सैलेरी में साल में दो बार इजाफा होगा। सरकार के प्लान के मुताबिक सैलेरी में बढ़ोतरी Inflation Index के मुताबिक तय की जाएगी। सरकार द्वारा बनाई गई इस योजना का लक्ष्य वर्कफोर्स पर बढ़ने वाले Inflation के भार को कम करना है। दरअसल, सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी ने ऐसे वर्कफोर्स के लिए कंज्यूमर प्राइज़ इंडेक्स (CPI) के लिए नए बेस ईयर को मंजूरी दी है।

इस कमेटी की अध्यक्षता प्रिंसिपल लेबर एंड एम्पलायमेंट एडवाइजर बीएन नंदा कर रहे हैं। हाल ही में कमेटी ने 2016 के बेस ईयर को रिवाइज करते हुए CPI-IW की नई सीरीज को हरी झंडी दी है। जब से महंगाई भत्ता DA कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स पर आधारित हो गया है। इस प्लान को मंजूरी मिलने पर बड़ा बदलाव नजर आएगा। इसका असर सैलेरी बढ़ने के तौर पर सामने आएगा।

हर 6 महीने में होता है DA का असेसमेंट

केंद्रीय कर्मचारियों के साथ ही प्राइवेट सेक्टर कर्मचारियों का हर छह महीने में महंगाई भत्ते DA का असेसमेंट किया जाता है। इस काम को करने के लिए CPI-IW को रिस्टोर किया गया है। यह रिवीजन केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिन्हें DA का लाभ लेते हैं।

बता दें कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों का DA हर पांच साल में एप्रूव होता है। यह आखिरी बार अक्टूबर 2019 में बदला था, जब सरकार ने इसे 12 फीसदी से बढ़ाकर 17 फीसदी किया था। वहीं दूसरी ओर, CPI-IW में भी हर पांच साल में बदलाव होना जरूरी है लेकिन यह साल 2001 से नहीं बदला गया है।

Next Story