राष्ट्रीय

COVID-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटो में मिले 2,59,591 नए मामले, Recovery Rate बढ़ कर 86.74% पर पहुंची

COVID-19 Updates: भारत में पिछले 24 घंटो में मिले 2,59,591 नए मामले, Recovery Rate बढ़ कर 86.74% पर पहुंची
x
COVID-19 Latest Updates: स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटो में COVID-19 के 2,59,591 नए मामले आये है। पिछले चौबीस घंटो में 4,209 नई मौतों के बाद देश भर में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 2,91,331 हो गई है। 

पिछले चौबीस घंटो में 3,57,295 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,27,12,735 हुई।

देश भर में अब सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 30,27,925 है।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी की देश में तीन मई के बाद से COVID-19 मरीजों के स्‍वस्‍थ होने की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। संक्रमित लोगों की दैनिक संख्‍या भी लगातार घट रही है।

अग्रवाल ने जानकारी दी इस अवधि में स्‍वस्‍थ होने की दर (recovery rate) 81 दशमलव सात प्रतिशत से बढ़ कर 86 दशमलव सात चार प्रतिशत हो गई है।

संयुक्‍त सचिव ने कहा कि छह राज्‍यों कर्नाटक, केरल, महाराष्‍ट्र, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश और गुजरात में संक्रमित लोगों की संख्‍या में तेजी से कमी आ रही है। अग्रवाल ने जानकारी दी कि भारत में फरवरी के मध्‍य से दैनिक जांच की संख्‍या में वृद्धि हो रही है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story