राष्ट्रीय

बड़ा फेरबदल! 23 IPS अधिकारियो का तबादला, देखे आपके शहर को कौन मिला

CG Nagar Nigam Transfer 2023
x

CG Nagar Nigam Transfer 2023

Transfer 2022: उत्तर प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है.

Transfer 2022: उत्तर प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी की है। जानकारी के अनुसार 23 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का उत्तर प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर किया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद का कार्यभार सौंपकर नवीन तैनाती स्थान में जाकर कार्यभार ग्रहण करें। कई अधिकारियों को पदोन्नति मिली है तो कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपकर सरकार ने ज्यादा भरोसा जताया है।

आइए जाने किसका कहां हुआ ट्रांसफर Transfer in UP

सर्वानंद सिंह यादव 35 वी वाहिनी पीएसी कानपुर को एसपी निदेशक यातायात लखनऊ बनाया गया है।

रमेश प्रसाद गुप्ता एसपीएस एटू एडीजी मेरठ जोन को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

राजेश कुमार यादव एसपी उप सेनानायक 26 वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर को एसपी साइबर क्राइम थाना लखनऊ बनाया गया।

बबीता साहू एसपी अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा को एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

लाल साहब यादव एसपी उप सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है।

ओम प्रकाश यादव एसपी ए यू एडीजी जोन बरेली को सेनानायक एसएसएफ बनाया गया है।

महात्मा प्रसाद एसपी- एएसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ को एसपी एससीआरबी लखनऊ बनाया गया है।

डॉ भीम प्रिय अशोक एसपी एएसपी प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ को एसपी खाद्य प्रकोष्ठ सौंपा गया है।

अरविंद मिश्रा एसपी उप सेनानायक 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर नगर बना दिया गया।

अनिल कुमार सिंह एसपी एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ को सेनानायक 28 वीं वाहिनी पीएसी इटावा बनाया गया है।

श्रवण कुमार सिंह एसपी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट मैं तैनात किया गया है।

हाफिजुर्रहमान एसपी एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ को ईओडब्ल्यू कानपुर नगर बनाया गया है।

केशव चंद्र एसपी एएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ को एसपी सीबीसीआई लखनऊ बनाया गया।

राजधानी चौरसिया एसपी एएसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ को एसपी ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है।

प्रबल प्रताप सिंह एसपी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी को पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट बना दिया गया।

राजेश कुमार एसपी एएसपी विशेष जांच लखनऊ को एसपी विशेष जांच लखनऊ बनाया गया है।

गिरिजेश कुमार एसपी एएसपी सीबीसीआईडी लखनऊ को एसपी सीबी सीआईडी लखनऊ बनाया गया है।

शैलेंद्र कुमार राय एसपी एएसपी अधिसूचना आजमगढ़ को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना आजमगढ़ बनाया गया है।

शिवाजी एसपी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर को पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर कमिश्नरेट बनाया गया है।

आदित्य कुमार शुक्ला एसपी एएसपी सतर्कता अनुभाग लखनऊ को एसपी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ बनाया गया है।

प्रेमचंद्र एसपी एएसपी एसडीआरएफ लखनऊ को एसपी पुलिस भर्ती बोर्ड लखनऊ बनाया गया है।

चंद्र प्रकाश शुक्ला एसपी एएसपी एसआईटी लखनऊ को एसपी विशेष अनुसंधान शाखा लखनऊ बनाया गया है।

दयाराम एसपी एएसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ को एसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ पद पर पदस्थ किया गया है।

Next Story