राष्ट्रीय

2000 Rupees Note Big Update: 2000 रुपए के नोट को लेकर RBI ने दिया बड़ा मैसेज, खबर पढ़ उड़ जाएंगे होश

2000 Rupees Note Big Update
x

2000 Rupees Note Big Update

2000 Note: 2000 रुपए के नोट को अब मोदी सरकार बंद करने जा रही है।

2000 Rupees Note Big Update: 2000 रुपए के नोट को अब मोदी सरकार बंद करने जा रही है। इसके लिए विधिवत निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोगों के पास मौजूद 2000 रुपए के नोट को बदलने के लिए सरकार ने पर्याप्त समय भी दिया है। इसके लिए कई तरह की व्यवस्था भी की गई है। लोगों से कहा गया है कि वह 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपए के नोट को बैंक में जमा करवा सकते हैं। सरकार ने 23 मार्च से यह व्यवस्था शुरू कर दी है। अब नोट जमा होने बैंक पहुंचने लगे। इसके साथ कई नकली नोट भी पहुंच रहे हैं। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

नकली नोट के लिए बना नियम

आरबीआई ने बैंकों को नकली नोट के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। आरबीआई का कहना है कि अगर दो हजार रुपए की गड्डी में फर्जी नोट निकलते हैं तो बैंक को तुरंत एक्शन लेना होगा।

आरबीआई ने जारी गाइडलाइन में यह भी बताया है कि हर बैंक को अपने बैंक में नकली नोट जांचने की मशीन लगानी होगी। कहा गया है कि जैसे ही नकली नोट गड्डी से मिले उसकी प्रमाणिकता के लिए उसे मशीन पर पुष्ट करें।

आरबीआई का कहना है कि उपभोक्ता को नकली नोटों के बदले में कोई भी नोट न दिया जाए। साथ ही नोट के ऊपर तुरंत एक विशेष मुहर लगा दी जाए। और उस नोट की संख्या सहित उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

साथ ही आरबीआई ने एक निर्देश और दिया है। जिसमें कहा गया है कि अगर एक साथ एक ट्रांजैक्शन में 4 नकली नोट निकलते हैं तो बैंक नोडल अधिकारी इस बात की जानकारी पुलिस को देंगे। इस मामले की जांच करे। साथ में बैंक आवश्यकतानुसार एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है। एफआईआर दर्ज करवाने के पश्चात उसकी कॉपी मेन ब्रांच को भेजनी होगी।

आरबीआई ने एक और बड़ी बात कही है। नोटों की हो रही अदला-बदली सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होनी चाहिए। जिस काउंटर पर नोटों की अदला बदली करने की व्यवस्था की गई है वहां पर प्रॉपर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।

Next Story