
17 वर्ष के युवक ने बचाई 5 लोगो की जान, अमर हो गया ’सेवादास’.....

धौलपुर। मानवता कभी मर नही सकती। इसका उदाहरण पेश किया है राजस्थान के एक 17 वर्षीय युवक सेवाराम ने। सेवाराम ने जान देकर 5 लोगों की जाना बचाकर अपने नाम को सार्थक कर गया है। युवक के इस त्याग से प्रभावित हो उसे शहीद का दर्जा दिया जा रहा है। अब युवक सेवाराम मर कर भी अमर है वह भी पांच लोगों के शरीर में।
बताया जाता है कि सेवाराम धौलपुर के निनोखर ग्राम पंचायत के गंगादास का पुरा का रहने वाला है। बताया जाता है कि 16 फरवरी को सेवाराम की बाइक अल्हेपुरा के पास स्लिप हो गई थी। हादसे के बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे हारयर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है कि परिजन सेवाराम को उपचार के लिए ग्वालियर ले गए। लेकिन वहां भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। ऐसे में मजबूरन परिजन सेवाराम को जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस ले गए। जहां इलाज के दौरान पता चला के सेवाराम का ब्रेन डेड हो गया है।
बताया जाता है कि ब्रेन डेड होने के बाद सेवाराम के परिजनो से उसके अंग दान की बात की गई। सभी तैयार हो गये। ऐसे में सेवाराम ने के हार्ट, किडनी, फेफड़ा, लीवर दान कर दिया गया जो अब पाचं लोगों के शरीर में लगकर जीवित रहेगा। सेवाराम तथा उसके परिवार के इस त्याग के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिवार के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। वही गांव के लोग भी सेवाराम के इस त्याग को यादकर अपने आप को गौरवान्वित महशूस कर रहे है।




