राष्ट्रीय

देश के इस राज्य में एक्टिव हैं 16 तरह के Corona Virus वेरिएंट

देश के इस राज्य में एक्टिव हैं 16 तरह के Corona Virus वेरिएंट
x
देश के इस राज्य में एक्टिव हैं 16 तरह के Corona Virus वेरिएंट। आपको मालूम होगा की Corona Virus अपना रूप बदलता रहता है मतलब म्यूटेट होता रहता है। इसको म्यूटेशन (Mutation) कहते है।

आपको मालूम होगा की Corona Virus अपना रूप बदलता रहता है मतलब म्यूटेट होता रहता है। इसको म्यूटेशन (Mutation) कहते है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहार का कारण वायरस म्युटेशन हो कर खतरनाक रूप ले लेना ही है। ऐसे में Uttarakhand राज्य सरकार द्वारा वायरस के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग (Genome Sequencing) के लिए भेजे गए नमूनों की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना वायरस (Corona Virus) के कम से कम 16 प्रकार (Variant) सक्रिय पाए गए हैं।

Report में हुआ खुलासा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नमूनों में सबसे आम कोरोना वायरस प्रकार SARS-CoV-2 पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 35 नमूनों में UK संस्करण (UK Variant) के 3 अलग-अलग Variant पाए गए हैं, जबकि अन्य नमूनों में भी 12 और भी वायरस के वेरिएंट पाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड से कुल 851 नमूने जीनोम अनुक्रमण (Genome Sequencing) के लिए दिल्ली भेजे गए थे, जिनमें से 285 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जबकि 531 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है. इन 285 नमूनों में से 208 नमूनों में SARS-CoV-2 सामान्य है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 32 नमूनों में यूके संस्करण B117 पाया गया, जबकि एक नमूने में B16171 का UK संस्करण और दो नमूनों में B16172 संस्करण पाया गया। बताया जा रहा है की इसके अलावा राज्य से भेजे गए 42 सैंपलों में 12 अन्य प्रकार के म्यूटेशन पाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार Uttarakhand में 78,802 सक्रिय कोरोनावायरस के मामले हैं और रविवार को घातक बीमारी के कारण 4,811 लोगों की मौत हो गई।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story