
16 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! मार्च के वेतन भुगतान में हो सकता है यह बड़ा बदलाव

देश के करीब 16 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह एक जरूरी खबर है। Indian Railways भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे यदि उनके सैलेरी अकाउंट्स Salary accounts येस बैंक Yes Bank में हैं तो वे इसे अन्य बैंकों में स्विच करवा लें या नया वेतन खाता खुलवा लें। Yes Bank Crisis यस बैंक के क्राइसिस के चलते यह अहम निर्णय लिया गया है। इस बदलाव के बाद अब हो सकता है कि मार्च 2020 का वेतन रेलवे कर्मचारियों के नए या बदले हुए बैंक खातों में क्रेडिट हो। रेलवे ने कर्मचारियों को सूचित किया है कि Yes Bank यस बैंक की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है और RBI आरबीआई के हस्तक्षेप के बाद अब आशंका है कि यदि अब रेलवे कर्मचारी Yes Bank यस बैंक में अपना वेतन खाता Salary accounts कंटीन्यू करते हैं तो उन्हें भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा, रेलवे ने अपने कर्मचारियों को अपने वेतन खाते Salary accounts को अन्य बैंकों Banks में स्थानांतरित करने के लिए कहा है।
Indian Railways भारतीय रेलवे ने अपने कर्मचारियों को यह निर्देश दिया, "भारतीय रेलवे के कर्मचारी, Railway Employees जो Yes Bank यस बैंक खाते में अपने वेतन का आहरण करते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे अपना वेतन खाता अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक Nationalized Bank में खोलें क्योंकि यस बैंक Yes Bank की वित्तीय स्थिति अच्छी नहीं है। " रेलवे बोर्ड Railway Board ने इस संबंध में पत्र भी जारी किया है और अपने सभी क्षेत्रों को निर्देश दिया है कि वे अपने कर्मचारियों को यस बैंक Yes Bank में चल रहे वेतन खाते Salary Accounts के संबंध में सूचित करें।
लाखों खाताधारकों को लगा था झटका बीती 5 मार्च 2020 को, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भारत के चौथे सबसे बड़े निजी बैंक Yes Bank यस बैंक की 'कमजोर वित्तीय स्थिति' के बारे में घोषणा की थी। इसके साथ ही इसके खाताधारकों को बड़ा झटका लगा था। आरबीआई Reserve Bank of India ने यस बैंक के खातेदारों के लिए 50 हजार रुपए से अधिक की निकासी पर रोक लगा दी थी। RBI आरबीआई ने यस बैंक को स्थगन के तहत रखते हुए कहा था कि बीते कुछ वर्षों में बैंक की पूंजी, बांड आदि चीजों में लगातार गिरावट आई है। एपेक्स इंडियन बैंक Apex Indian Bank ने भी Yes Bank Account Holders यस बैंक खाताधारकों को एक महीने में 50,000 रुपये से अधिक की निकासी पर रोक लगा दी, जिसमें ईएमआई, क्रेडिट कार्ड भुगतान EMI, Credit Card Payment आदि शामिल थे।
RTGS, EMI, Credit Card Payment, IMPS को लेकर यह होगा हालांकि, यस बैंक Yes Bank ने 11 मार्च 2020 को कहा कि वह आरटीजीएस सेवाओं real-time gross settlement (RTGS) services से ग्राहकों को अपने क्रेडिट कार्ड बकाया राशि और अन्य बैंक खातों से ऋण दायित्वों के लिए भुगतान करने की अनुमति देने में सक्षम है। यह घोषणा बैंक के ग्राहकों को IMPS और NEFT सेवाओं की अनुमति दिए जाने के दिन ही सामने आई थी। मालूम हो कि RTGS सेवा का उपयोग 2 लाख रुपये से अधिक राशि के भुगतान के लिए किया जाता है, जबकि इससे कम राशि का भुगतान NEFT (National Electronic Funds Transfer) का उपयोग करके किया जा सकता है। इसके अलावा, बैंक को Loan लोन और क्रेडिट कार्ड का भुगतान Credit Card Payment अन्य बैंक खातों से IMPS के माध्यम से भी किया जा सकता है।




