राष्ट्रीय

सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को ED ने किया गिरफ्तार, ये है मामला

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
सीएम कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को ED ने किया गिरफ्तार, ये है मामला
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी बैंकिंग फर्जीवाड़ा केस में की गई है। शनिवार को सीबीआई ने मामला दर्ज किया था, वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह रतुल पुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि रतुल पुरी को अगस्ता वेस्टलैंड केस में अग्रिम जमानत मिली हुई है।

FIR के मुताबिक, मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड और तब के कार्यकारी निदेशक रहे रतुल पुरी, मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक पुरी, पूर्णकालिक डायरेक्टर नीता पुरी, डायरेक्टर संजय जैन, डायरेक्टर विनीत शर्मा के खिलाफ बेइमानी, धोखाधड़ी और आपराधिक षड़यंत्र का मामला दर्ज किया गया था।

CBI के मुताबिक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 354.51 करोड़ के घोटाले के मामले में 16 अगस्त को शिकायत मिली थी। बता दें कि मोजर बेयर ऑप्टिकल स्टोरेज मीडिया जैसे CD, DVD आदि की मैन्युफेक्चरिंग करती थी।

कंपनी ने 2009 में विभिन्न बैंकों से लोन लिया था। इसके बाद कई बार Debt restructuring की गई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी शिकायत में CBI को ये जानकारी दी थी।

कंपनी जब कर्ज नहीं चुका सकी तो इसका फॉरेंसिक ऑडिट किया गया और अप्रैल 2019 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने राशि को 'फ्रॉड' घोषित कर दिया।

शिकायत में कहा गया कि 'मोजर बेयर इंडिया लिमिटेड ने शिकायतकर्ता बैंक के साथ बेइमानी और धोखाधड़ी की है। कंपनी ने खुद को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया और कर्जदाता बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया।'

ये है बैंकिग फर्जीवाड़ा मामला सीएम कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर के पूर्व कार्यकारी निदेशक रहे रतुल पुरी को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 354.51 करोड़ का चूना लगाने से जुड़े कनेक्शन के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Next Story