राष्ट्रीय

लव जिहाद: शादी के लिए बदलवाया धर्म और फिर...

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
लव जिहाद: शादी के लिए बदलवाया धर्म और फिर...
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

अजमेर: अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र मे लव जिहाद (Love Jehad) का मामला सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन लामबंद हो गए हैं. वहीं, पीड़िता की रिपोर्ट पर सरवाड़ थानाधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बताया जा रहा है कि सरवाड निवासी नाबालिग पीड़िता ने केकड़ी पुलिस उपाधिक्षक के समक्ष उपस्थित होकर सरवाड़ निवासी सद्दाम पर यह आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो खींची और फोटो दूसरे को दिखाने के नाम पर बलात्कार करता रहता.

यूपी में ले जाकर किया धर्मपरिवर्तन पीड़िता ने यह भी बताया की आरोपी ने यूपी ले जाकर धर्म परिवर्तन कराते हुए उससे शादी की. शादी के बाद पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने केकड़ी के निजी अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करवा दिया.

पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज बता दें पुलिस उपाधीक्षक राजेश वर्मा ने मामले की जांच सरवाड़ पुलिस को सौंपते हुए कारवाई के निर्देश दिए. सरवाड़ थानाप्रभारी भवानी सिंह ने आरोपी सद्दाम के खिलाफ पोक्सो एक्ट एवं धर्म परिवर्तन करवाने के मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता का करवाया गया मेडिकल वहीं, शुक्रवार को पीड़िता का सरवाड़ अस्पताल में मेडिकल करवाया गया. पीड़िता को केकड़ी अदालत में पेश कर कलमबद्ध बयान करवाया जा चुका है. थानाप्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हिंदूवादी संगठन हुए लामबंद इस मामले की जानकारी मिलने के बाद केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के हिंदूवादी सगठन लामबंद है. हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कठोर कारवाई की मांग की है.

Next Story