राष्ट्रीय

लगातार 72 घण्टे खाना बनाकर विष्व रिकार्ड तोड़ने की चुनौती शुरू, गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होने रीवा में हुई शुरूआत

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
लगातार 72 घण्टे खाना बनाकर विष्व रिकार्ड तोड़ने की चुनौती शुरू, गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज होने रीवा में हुई शुरूआत
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

रीवा। आखिरकर 3 सितम्बर की वह सुबह आ ही गई, जिस दिन लता विश्व रिकार्ड बनाने की चुनौती की शुरूआत कर दी। मंगलवार की सुबह लता गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने के लिए 72 घण्टे लगातार भोजन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुबह नौ बजे से समाचार लिखे जाने तक लता टंडन लगातार भोजन बनाने में जुटी रहीं। गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड की रीवा आई टीम लगातार लता के इस कार्य पर नजर गड़ाए हुए प्रशंसा के पुल बांधते जा रहे हैं।

सुबह से ही रीवा वासी समेत पूरा देश लता के इस रिकार्ड पर टकटकी लगाए हुए है। वहीं रीवा वासी एक नया इतिहास लिखते हुए देख रहे हैं। स्थानीय होटल में यह कार्यक्रम चल रहा है, जहां देश विदेश से आए लोग लता को भोजन बनाते हुए देख रहे हैं।

बता दें विंध्य के व्यंजनों का अपना अलग ही महत्व है। जहां तक इनका स्वाद पहुंचा है, अपनी पहचान बनाई है। अब दुनिया के सामने रीवा से एक बड़ी चुनौती पेश की जा रही है। कुकिंग का शौक रखने वालीं रीवा की बेटी लता टंडन विश्व रिकॉर्ड बनाने में जुटी हैं। उन्होंने संकल्प लिया था कि वो लगातार 72 घंटे तक रसोईघर में रह कर खाना पकाएंगी। वे मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और 6 सितंबर तक वे लगातार अपनी रसोई को चालू रखने के साथ खाना बनाना शुरू कर चुकी हैं। इसके बाद उनकी यह रिकार्डिंग लंदन की टीम के समक्ष पहुंची हुई है।

65 मिनट का होगा प्रत्येक घंटा लता टंडन ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा जो मापदंड दिया गया है उसके तहत प्रत्येक घंटे के बाद 5 मिनट का उन्हें ब्रेक मिलेगा। शर्त के अनुसान वे कई घंटों तक काम करने के बाद प्रत्येक घंटे के 5 मिनट को एक साथ काउंट करके भी ले सकती हैं। अमेरिका के नाम है रिकार्ड, लंदन में मिली प्रेरणा

एक खास बातचीत में लता ने रीवा रियासत डॉट कॉम को बताया कि वे लंदन जाती रहती हैं। इस दौरान ही उनके मन में विचार आया कि अपने देश का नाम कुकिंग के मामले में विश्व पटल पर लाया जाए। उन्होंने बताया कि 68 घंटे तक कुकिंग का रिकॉर्ड अभी एक अमेरिकन के नाम है और वे 72 घंटे तक लगातार खाना बनाकर इसे तोड़ेंगी।

लता ने रीवा रियासत डॉट कॉम को बताया कि यह चुनौती वह दिल्ली-मुंबई या अन्य शहरों में भी पूरा कर सकती थी। लंदन का भी स्थान था। लेकिन जब भी इस रिकार्ड की चर्चा होगी तो उसमें रिकार्ड बनाने वाले का नाम, समय और स्थान का जिक्र आएगा। ऐसे में रीवा का नाम जुड़ा रहे, इसलिए यह स्थान चुना है। लगातार लंबे समय तक भोजन पकाने का रिकार्ड अभी तक अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के नाम है, जिन्होंने 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड तक लगातार खाना पकाया था। इसे तोडने के साथ ही नया रिकार्ड बनाने के लिए 72 घंटे का टारगेट रखा गया है।

हलवा-कढ़ी-चावल से होगी शुरुआत लता खाना बनाने की शुरुआत हलवा और कढ़ी-चावल बनाकर करेंगी। इसके बाद वे लगातार अलग-अलग व्यंजन बनाएंगी। इंदौर की टीम खाना बनाने की प्रक्रिया के घंटों की रिकॉर्डिंग कर रही है।

लगातार जागना सबसे बड़ी चुनौती लता बताती हैं कि 72 घंटे तक लगातार जागते रहना ही बड़ी चुनौती है। साथ में भोजन भी पकाना है। इसके लिए डेढ़ साल से वह लगातार प्रेक्टिस कर रही हैं। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए जिम, योगा एवं मेडिटेशन का सहारा ले रही हैं। रीवा रियासत डॉट कॉम से चर्चा के दौरान कहा कि लगातार 52 घंटे से वह जाग रही हैं और भोजन पकाने के साथ ही अन्य तैयारियां कर रही हैं।

Next Story