राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने जैश सरगना को कहा 'मसूद अजहर जी', मचा सियासी घमासान, भड़की BJP

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
राहुल गांधी ने जैश सरगना को कहा मसूद अजहर जी, मचा सियासी घमासान, भड़की BJP
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद के मुखिया मसूद अजहर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मसूद अजहर जी बोला है। राहुल गांधी के इस बयान पर सियासी घमासान मचना तय है। विरोधी पार्टियां लोकसभा चुनाव में इस मुद्दे को भुना सकती हैं।

दरअसल, राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए वे भाजपा और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जैश-ए-मुहम्मद के सरगना को 'मसूद अजहर जी' बोल दिया।

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल के इस बयान को शेयर भी किया गया है। भाजपा के ट्विटर लिखा गया है, ' देश के 44 वीर जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना के लिए राहुल गांधी के मन में इतना सम्मान'!

पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जैश-ए-मुहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। तत्कालीन केंद्र की भाजपा सरकार ने इस आतंकी सरगना को पाकिस्तान के हवाले कर दिया था। वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसमें शामिल थे।

Next Story