राष्ट्रीय

राहुल के मंच से 'चौकीदार चोर' के नारे लगे तो महिलाओं ने दिया ऐसा जवाब

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
राहुल के मंच से चौकीदार चोर के नारे लगे तो महिलाओं ने दिया ऐसा जवाब
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उस अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनकी सभा में एक बार फिर मोदी के समर्थन में नारेबाज होने लगी। कांग्रेस अध्यक्ष की यह रैली झारखंड के खूंटी लोकसभा क्षेत्र में आयोजित की गई थी।

सबसे पहले राहुल गांधी ने अपने अंदाज में पीएम मोदी पर हमला किया। उनके भाषण की समाप्ति पर मंच से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए तो मंच के सामने पत्रकार दीर्घा के ठीक पीछे बैठीआदिवासी महिलाएं मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाने लगी।

मंच के नीचे से इस तरह का जवाब मिलने पर आयोजक सकते में आ गए। जब मीडियाकर्मियों ने इस संबंध में मीडियाकर्मियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं, क्योंकि उन्होंने उनको शौचालय, गैस कनेक्शन, मकान और बिजली दी है। ये आदिवासी महिलाएं यहीं तक नहीं रुकीं, उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि क्या उनकी नारेबाजी को नोट कर लिया गया है? राहुल गांधी खूंटी में कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में रैली करने आए थे।

Next Story