
राष्ट्रीय
यहाँ महसूस किए गए भूकंप के झटके, कई घरों की दीवारों में आई दरारें
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST

x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
जयपुर: रविवार सुबह राजस्थान के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस दौरान आम लोगों में काफी दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. सूत्रों के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5 मापी गई है. जिसका केंद्र पाकिस्तान के सीबी से 46 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है.
अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार राज्य में इस भूकंप से किसी भी बड़े नुकसान की खबर नहीं है. लेकिन कई घरों की दीवारों में दरार आने की बात कही जा रही है. रविवार सुबह 5.30 बजे 7 सेकेंड तक लगातार भूकंप के झटके लगातार महसूस किए गए. रविवार सुबह को आए इस भूकंप का असर देश के अलावा पाकिस्तान, ईरान, अफगानिस्तान में भी रहा है.
(विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है)
Next Story




