राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी को 5.5 अरब डॉलर का नुकसान, जानिए अब कौन है एशिया का सबसे अमीर शख्स

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
मुकेश अंबानी को 5.5 अरब डॉलर का नुकसान, जानिए अब कौन है एशिया का सबसे अमीर शख्स
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Coronavirus की वजह से सिर्फ लोगों की सेहत ही नहीं बिगड़ रही है, बल्कि दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ने लगा है। वायरस की वजह से कई देशों के उत्पादन पर असर पड़ा है और शेयर बाजारों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स 1,900 अंक से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से सबसे ज्यादा रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रभावित हुई है और कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि साल 2009 के बाद यह कंपनी के शेयरों की सबसे बड़ी गिरावट है।

इसकी वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति में 5.8 अरब डॉलर की कमी हो गई। अब उनकी कुल संपत्ति 41.8 अरब डॉलर रह गई है। लिहाजा, उनके एशिया में सबसे अमीर शख्स होने का खिताब भी छिन गया है। अब एशिया में सबसे अमीर शख्स चीन के जैक मा हो गए हैं। जैक मा की कुल आय 44.5 बिलियन डॉलर है।

बताते चलें कि दुनिया में के अमीरों की सूची में अब मुकेश अंबानी का स्थान 19वां है, जबकि उनसे ठीक एक पायदान ऊपर अलिबाबा के जैक मा आ गए हैं। हालांकि, एशिया के अमीरों की बात करें, तो जैक मा पहले स्थान पर और मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

कोरोना वायरस के अलावा खाड़ी देशों और रूस के बीच कच्चे तेल की कीमतों की जंग का असर भी रिलायंस को घरेलू बाजार में झेलना पड़ा है। निवेशकों ने इस अस्थिरता को देखते हुए रिलायंस के शेयरों को बेचना शुरू कर दिया, जिसकी सीधा असर मुकेश अंबानी पर पड़ा है।

Next Story