राष्ट्रीय

मुकेश अंबानी का रुतबा कायम, लगातार आठवीं बार सबसे अमीर, यहाँ देखें टॉप-10 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:39 AM IST
मुकेश अंबानी का रुतबा कायम, लगातार आठवीं बार सबसे अमीर, यहाँ देखें टॉप-10 सबसे अमीर भारतीयों की लिस्ट
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मुंबई। मुकेश अंबानी ने सबसे अमीर भारतीय का अपना रुतबा बरकरार रखा है। आईआईएफएल वेल्थ-हुरुन इंडिया रिच लिस्ट (IIFL Wealth Hurun India Rich List) में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मालिक मुकेश अंबानी सबसे ऊपर हैं। उनकी कुल दौलत 3.8 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। यह लगातार आठवीं बार है, जब मुकेश अंबानी शीर्ष पर कायम हैं।

ये हैं देश के 10 सबसे अमीर

  1. 3.8 लाख करोड़ रुपए के साथ मुकेश अंबानी
  2. लंदन में रह रहा एसपी हिंदूजा परिवार 1.8 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर।
  3. विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी 1.17 लाख करोड़ रुपए के साथ तीसरे स्थान पर।
  4. चौथा स्थान आर्सेलर मित्तल के सीईओ लक्ष्मी निवास मित्तल को गया। उनकी कुल संपत्ति 1.07 लाख करोड़ रुपए बताई गई है।
  5. अडानी ग्रुप के मुखिया गौतम अडानी 94,500 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पांचवे स्थान पर।
  6. उदय कोटक 94,100 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर।
  7. 88,800 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक सायरस एस पूनावाला सूची में सातवें पायदान पर हैं।
  8. सायरस पालोनजी मिस्त्री 76,800 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर हैं।
  9. शपूर पालोनजी को नौवें स्थान पर हैं
  10. दिलीप सांघवी को 10वें स्थान पर जगह दी गई है।

953 धनकुबेरों की लिस्ट में अनिल अंबानी नहीं मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी को 953 धनकुबेरों की लिस्ट में कोई स्थान नहीं मिला है। इस लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है। 2018 में यह संख्या 831 थी, जो इस वर्ष बढ़कर 953 हो गई है। लेकिन अमेरिकी डॉलर में संपत्ति आंकने पर अरबपतियों की संख्या 141 से घटकर 138 हो गई है। इस सूची के टॉप 25 लोगों की संपत्ति भारतीय जीडीपी के 10 फीसद के बराबर है। वहीं अगर सभी 953 लोगों की सम्मिलित संपत्ति की बात करें तो यह जीडीपी के 27 फीसदी के बराबर है।

Next Story