राष्ट्रीय

मध्यप्रदेश के इस मंत्री ने कहा : मै ज्योतिरादित्य सिंधिया का 'चमचा' था हूं और जिंदगी भर रहूंगा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
मध्यप्रदेश के इस मंत्री ने कहा : मै ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा था हूं और जिंदगी भर रहूंगा
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

मध्य प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री और अशोक नगर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया कि ‘मै ज्योतिरादित्य सिंधिया का चमचा था हूं, चमचा हूं और जिंदगी भर चमचा रहूंगा।‘

भाजपा सांसद डॉ केपी यादव ने हाल ही में उन्हें ज्योतिरादित्य का चमचा कहा था। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिसौदिया ने कहा कि अगर मुझे चमचा के साथ कड़ाई भी कह देते तो भी मुझको कोई आपत्ति नहीं होती। वहीं डॉ केपी यादव पर पलटवार करते हुए सिसौदिया ने पूछा कि क्या यादव ज्योतिरादित्य के चमचे नहीं हैं। सांसद बनने से कुछ ही दिनों पहले तक ज्योतिरादित्य की गाड़ी के आगे-पीछे नहीं घूमते रहते थे।

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों जन आक्रोश रैली में भाजपा सांसद डॉ केपी यादव ने श्रम मंत्री को ज्योतिरादित्य का चमचा कह दिया था। मगर उन्हें खुद भी यकीन नहीं होगा कि मंत्री जी उनके कमेंट को सहर्ष स्वीकार कर लेंगे और पलट कर यादव पर भी ज्योतिरादित्य का चमचा होने का आरोप लगा देंगे। फिलहाल तक डॉ यादव ने श्रम मंत्री के आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Next Story