
बड़ी खबर : कांग्रेस की बैठक में राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश, जानिए कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष..

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद आज यानी शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक जारी है। CWC बैठक के बीच राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल गांधी के इस्तीफे की बात को गलत ठहराया है। उन्होंने कह कि राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश नहीं की है। बैठक में लंबे मंथन के बाद अब राहुल ने वर्किंग कमेटी के नेताओं को संबोधित किया। आपको बता दें कि कांग्रेस सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की थी।
बैठक से पहले प्रियंका गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राहुल गांधी से बात की थी। वहीं, कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों ने राहुल गांधी को इस्तीफा न देने को कहा है। मोहन सिंह ने राहुल से कहा कि चुनाव में हार जीत लगी रहती है। इसलिए इस्तीफा देने की कोई जरूरत नहीं है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, व पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह मौजूद रहे।
आपको बता दें कि देश में हुए आम चुनावों में भाजपा को 303 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला है, जिसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। वहीं, कांग्रेस केवल 52 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। हालांकि कांग्रेस को पिछले बार से 8 सीटें अधिक मिली हैं। हालत यह कि कांग्रेस इस बार लोकसभा में विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पाएगी। क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी बनने लिए लोकसभा में उसके 54 सदस्य होने जरूरी है।
देश में इस बार चली भगवा लहर में विपक्षी पार्टियों के बड़े—बड़े नेता धराशायी हो गए हैं। यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद अमेठी से अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं और उनको भाजपा की स्मृति ईरानी ने 54 हजार वोटों से पराजित कर दिया है।




