राष्ट्रीय

धोनी के संन्यास पर बोले शास्त्री- माही के पास है ये फैसला लेने की पावर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
धोनी के संन्यास पर बोले शास्त्री- माही के पास है ये फैसला लेने की पावर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है. शास्त्री के मुताबिक 15 साल देश के लिए क्रिकेट खेलने वाले धोनी को पता है कि उन्हें कब क्रिकेट को अलविदा कहना है. शास्त्री ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है उससे उन्होंने अपने अनुसार संन्यास पर फैसला लेने का अधिकार हासिल किया है.

धोनी को लेकर सेलेक्टर्स से अलग है शास्त्री की राय धोनी पर शास्त्री का यह बयान सेलेक्टर्स से बिल्कुल जुदा है. इससे पहले बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने कहा था, 'अब हम धोनी से आगे बढ़ चुके हैं. वर्ल्ड कप के बाद से हम साफ हैं. हमने ऋषभ पंत का समर्थन करना शुरू किया और उन्हें अच्छा करते हुए देखा. उन्होंने अच्छा नहीं किया हो, लेकिन हम साफ कर चुके हैं कि हम सिर्फ उन पर ध्यान देंगे.'

15 साल खेलने वाले धोनी को है ये हक सेलेक्टर्स से अलग राय रखने वाले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी जानते हैं कि उन्हें कब ग्लव्स उतारने हैं. शास्त्री ने कहा, 'भारत के लिए 15 साल खेलने वाले खिलाड़ी को क्या यह नहीं पता होगा कि कब क्या करना सही होगा ? जब वह टेस्ट से रिटायर हुए थे तो उन्होंने क्या कहा था? यही कि ऋद्धिमान साहा को 'कीपिंग ग्लव्स' सौंपने का यह सही वक्त था.'

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा, 'जब भी टीम की बात आती है तो धोनी हमेशा अपने आइडिया और विचार रखने को तैयार रहते हैं. अभी पिछले ही दिनों वह रांची टेस्ट के अंतिम दिन ड्रेसिंग रूम में आए और उन्होंने शाहबाज नदीम से बात की. जो खिलाड़ी अपने घर पर डेब्यू कर रहा है उसके लिए यह क्या शानदार मोटिवेशन होगा? एमएस धोनी ने अपने खेल यह अधिकार पाया है कि वह खुद यह निर्णय लें कि उन्हें कब रिटायर करना है. अब इस बहस का अंत करना चाहिए.'

वर्ल्ड कप के बाद से मैदान पर नहीं उतरे धोनी वर्ल्ड कप-2019 के दौरान धोनी अपनी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचकों के निशाने पर रहे. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में रन आउट हो गए थे, जिसके बाद ही भारत की उम्मीदों पर पानी फिर गया था. टीम इंडिया के वर्ल्ड कप से बाहर हो जाने के बाद धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक ले लिया. धोनी वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत के सीमित ओवरों के स्क्वॉड से बाहर रहे. उन्होंने इस दौरान टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ कश्मीर में 15 दिन बिताए. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भी नहीं खेले. बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी धोनी नहीं खेल रहे हैं.

शास्त्री ने कहा, 'धोनी ने देश के लिए कई उपलब्धियां हासिल की हैं. लोग इतनी जल्दी में क्यों हैं कि वह संन्यास ले लें? शायद उनके पास बात करने के लिए कोई और मुद्दा नहीं है. वह खुद और जो भी उन्हें जानते हैं- सभी को पता है वह जल्दी ही इस खेल से दूर हो जाएंगे.' उन्होंने कहा, 'अगले दो सालों के लिए हमारा फोकस अब टी-20 फॉर्मेट पर है. हमें दो टी-20 वर्ल्ड कप (2020 और 2021) में खेलना है. इस टूर्नामेंट के लिए हमारे पास खिलाड़ियों का ग्रुप है.'

Next Story