राष्ट्रीय

धमाको से दहला श्रीलंका, 52 की मौत 280 घायल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लगातार संपर्क में

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
धमाको से दहला श्रीलंका, 52 की मौत 280 घायल, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज लगातार संपर्क में
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

कोलंबो. श्रीलंका मेंरविवार कोईस्टर के मौके पर राजधानी कोलंबो की एक चर्च समेत कुल तीन चर्च में धमाके हुए। इसके अलावा तीन होटलों में भी ब्लास्ट की खबर है। श्रीलंका पुलिस के मुताबिक, 52 की मौत हुई है। इनमें 42 लोगकोलंबो मेंऔर 10 लोग बट्टिकलोआ स्थित चर्च में मारे गए।कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने 280लोगों केघायल होने की पुष्टि की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला धमाका के कोलंबो के कोच्चिकड़े में स्थित सेंट एंथनी चर्च में स्थानीय समयानुसारसुबह करीब 8:45 बजे हुआ, इसके बाद नेगोंबो के कतुवपितिया में स्थित सेंट सेबेस्टियन चर्च और बट्टिकलोआ स्थित एक चर्च में धमाके हुए।इसके अलावा कोलंबो मेंशांगरी ला होटल, किंग्सबरी होटल और सिनमन ग्रांड होटलमें भी ब्लास्ट हुए।

श्रीलंका के आर्थिक सुधार मंत्री हर्ष डिसिल्वा ने ट्वीट कर बताया कि वह और रक्षा मंत्री कोच्चिकड़े स्थित चर्च जा रहे हैं। धमाकों में कई विदेशियों की भी मौत हुई है। प्रधानमंत्री रनिल विक्रमासिंघे ने हालात देखते हुएइमरजेंसी मीटिंग बुलाई है।

इसी बीच भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कोलंबो में स्थित भारतीय हाई कमिश्नर के साथ लगातार संपर्क में होने की बात कही।

Next Story