राष्ट्रीय

दिल्ली में CAA समर्थकों पर हमला, भारी हिंसा, तोड़फोड़, गोलीबारी, स्थिति तनावपूर्ण

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:43 AM IST
दिल्ली में CAA समर्थकों पर हमला, भारी हिंसा, तोड़फोड़, गोलीबारी, स्थिति तनावपूर्ण
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Jaffrabad Maujpur Live : राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच रविवार दोपहर Maujpur में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पूर्वी दिल्ली के Maujpur में लोगों का एक समूह नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में धरने पर बैठ गया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी सामने आ गए। ताजा खबर यह है कि दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है और फायरिंग भी हुई है। स्थिति तनावपूर्ण है। कहा जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्म्प के भारत आने से पहले इस हिंसा को अंजाम दिया गया है। सबसे ज्यादा तनाव बाबरपुर रोड़ पर है। यहां घरों पर तोड़फोड़ की गई है। गोलियां ऐसे चलाई जा रही हैं जैसे पटाखे। पढ़िए पल-पल का अपडेट -

Jaffrabad स्टेशन भी बंद कर दिया गया है। हालात अब भी काबू में नहीं आएं हैं। दोनों तरफ से पत्थरबाजी और नारेबाजी हो रही है। हालांकि अब भारी पुलिसबल पहुंच गया है। मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो के पास सबसे ज्यादा पत्थरबाजी हो रही है।

दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेंटम दिया है। कपिल मिश्रा का कहना है, दिल्ली पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम - जाफराबाद और चांद बाग की सड़कें खाली करवाइए इसके बाद हमें मत समझाइयेगा , हम आपकी भी नहीं सुनेंगे, सिर्फ तीन दिन।

जाफराबाद मुख्य रोड यमुना विहार के पास और बाबरपुर सो फूटा रोड पर जमकर पत्थरबाजी हो रही है।

मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो बंद कर दी गई है। थोड़ी देर की शांति के बाद मौजपुर में पत्थरबाजी फिर शुरू हो गई है।

सीएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर घरों से पत्थर और कांच की बोलतें फेंकी गईं। सीएए के समर्थकों का कहना है कि न अदालत न सरकार, हम सड़क पर करेंगे फैसला।

मौजपुर चौक पर सीएए के समर्थक जुटे हैं। ये 'देश के गद्दारों को गोली मारे ..... को' के नारे लगा रहे हैं। यहां जय श्रीराम के नारे भी लगे हैं। इलाके की पूरी यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। यहां नाेरे लग रहे हैं कि मोजी जी लंबे लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे हैं कि 'दे देंगे आजादी और लेकर रहेंगे आजादी।'

प्रदर्शनकारी भारी संख्या में हैं और पुलिस बल बहुत कम। यही कारण है कि पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। रेपिड एक्शन फोर्स भी नजर नहीं आ रही है।

पुलिस ने बाबरपुर पर मोर्चा संभाल लिया है। आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। सीएए के समर्थक मांग कर रहे हैं कि सीएए का विरोध करने वालों पर कार्रवाई हो। इस बीच, मौजपुर मेट्रो स्टेशन पर भी पत्थरबाजी की गई है।

Next Story