राष्ट्रीय

खजुराहो सांसद वीडी शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, जानें इस नए चेहरे के बारे में

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:42 AM IST
खजुराहो सांसद वीडी शर्मा बने मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, जानें इस नए चेहरे के बारे में
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा (VD Sharma) को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया। वीडी शर्मा (VD Sharma) ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी।

माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी। वीडी शर्मा (VD Sharma) के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद वीडी शर्मा (VD Sharma) को कैसे चुना गया। अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे थे।

मध्य प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर वीडी शर्मा ने कहा कि मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार। मेरा प्रयास रहेगा कि संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करुं।

यह भी कहा जा रहा है कि संघ से जुडे वीडी शर्मा (VD Sharma) को लेकर एक बार फिर भाजपा पर संघ का दबाव दिखा। जेपी नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से इस बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही थीं। News Updating...

Next Story