राष्ट्रीय

कमलनाथ का जाना तो तय है, भगवान भी नहीं बचा सकते : पूर्व राज्यमंत्री

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:35 AM IST
कमलनाथ का जाना तो तय है, भगवान भी नहीं बचा सकते : पूर्व राज्यमंत्री
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के ब्यावरा में भाजपा विजय संकल्प यात्रा के कार्यक्रम के मंच पर बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कहा कि कमलनाथ का जाना तो तय है। या तो अस्पताल या दूसरी जगह। उसे कोई भगवान भी नहीं बचा सकते।

पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कहा कि, 'अब कमलनाथ का जाना तय है या तो अस्पताल में जाएगा या तो दूसरी जगह। इसे कोई भगवान भी नहीं बचा सकते है।' भाजपा नेता ने कहा 'समस्त बड़े नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मिलकर कमलनाथ को जहर पिला दिया है। अब कुछ दिन बाद इसको अस्पताल में भर्ती करना पड़ेगा, इसकी सारे आंतड़े खराब हो गई हैं। अब कमलनाथ का जाना तय है।'

पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव अपने विवादित बयानों को लेकर ही चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उनके बयान से सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस उनके इस बयान पर आक्रामक हो गई है। वहीं भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया है। इससे पहले पूर्व विधायक हजारीलाल दांगी ने भी राजगढ़ में कमलनाथ की जाति को लेकर आपत्तिजनक टिपण्णी की थी।

Next Story